पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की. करीब 3 घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में युद्ध की वजह से पैदा होने वाली चुनौतियों, विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा, खाद आपूर्ति और महंगाई पर गहन चर्चा की गई.
LPG जमाखोरी पर होगी सख्ती
बैठक में कैबिनेट सचिव ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG के दाम स्थिर रखे गए हैं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग देशों से आयात बढ़ाया जा रहा है. साथ ही, राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोलियम उत्पादों की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए.
किसानों के लिए खाद और बिजली का ‘बैकअप प्लान’
पीएम मोदी ने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र की चिंताओं पर जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिए कि खरीफ और रबी सीजन के लिए देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए. यूरिया का उत्पादन जारी है और डीएपी की विदेशी सप्लाई के लिए समन्वय किया जा रहा है. इसके अलावा, गर्मियों में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए गैस आधारित पावर प्लांट्स (7–8 GW) को राहत देने और थर्मल प्लांट्स के लिए कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई है.
यह भी पढ़ें : देशभर में इंटरनेट ठप होगा मिडिल ईस्ट की जंग के कारण? जानें समस्या से कैसे निपट सकता है भारत
होर्मुज संकट पर नजर
बैठक में होर्मुज स्ट्रेट के जरिए जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर भी चर्चा हुई. सिविल एविएशन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में आने वाली संभावित बाधाओं से निपटने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है.
अफवाहों पर लगाम
पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता तक सही और प्रामाणिक सूचना पहुंचनी चाहिए ताकि युद्ध के कारण पैदा होने वाली अफवाहों और गलत जानकारी से बचा जा सके. खाद्य वस्तुओं की कीमतों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं. पिछले एक महीने में खुदरा कीमतें स्थिर रही हैं, और सब्जियों व फलों की कीमतों पर भी रियल-टाइम नजर रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें : गुब्बारों वाली गैस कैसे चलाती है दुनिया? जानिए- ईरान युद्ध से कैसे हुआ हीलियम गैस क्राइसिस
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि इस वैश्विक संकट का असर आम नागरिकों पर न पड़े इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएं. सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे मौजूदा वैश्विक स्थिति से प्रभावित क्षेत्रों और नागरिकों की समस्याओं को कम करने के लिए हरसंभव उपाय करें.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
4 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
6 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
6 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
10 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
11 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
12 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
13 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
13 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
14 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines