PM Modi: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं। ये बड़ा बयान अमेरिका की ओर से आया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी से जब पूछा गया कि क्या यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को रोकने के लिए अब बहुत देर हो चुकी है, तो जॉन किर्बी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रूस के राष्ट्रपति पुतिन को युद्ध खत्म करने के लिए मना सकते हैं।
जॉन किर्बी ने ये भी कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिका किसी भी प्रयास का स्वागत करेगा। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि मैं पीएम (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से कहूंगा कि वे जो भी प्रयास करना चाहते हैं, करें, हम उनके हर प्रयास का स्वागत करेंगे। बता दें कि किर्बी ने शुक्रवार को एक सवाल का जवाब देते हुए ये बातें कही।
और पढ़िए –Pakistani Poet: मशहूर शायर अमजद इस्लाम अमजद का 78 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड से था खास कनेक्शन
जॉन किर्बी से पूछा गया था ये सवाल
किर्बी से पूछा गया था कि क्या पीएम मोदी (PM Modi) के लिए यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को रोकने या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को समझाने में बहुत देर हो चुकी है? जॉन किर्बी ने कहा कि मुझे लगता है कि युद्ध को रोकने के लिए पुतिन के पास अभी भी समय है। मुझे लगता है कि इसके लिए पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन को मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि युद्ध आज खत्म हो सकता है… और इसे आज खत्म होना भी चाहिए।
अमेरिकी प्रवक्ता का ये बयान कितना बड़ा?
अमेरिकी प्रवक्ता का ये बयान काफी महत्व रखता है क्योंकि उनकी ओर से की गई ये टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक दिन बाद आई है। किर्बी ने कहा कि यूक्रेनी लोगों के साथ जो हो रहा है उसके लिए जिम्मेदार सिर्फ पुतिन हैं।
और पढ़िए –उत्तर कोरिया: किम जोंग उन की पत्नी ने पहना मिसाइल के आकार का पेंडेंट, अटकलें शुरू
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी (PM Modi) ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से कई बार बात की है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था, “मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने इस मुद्दे पर आपके साथ कई बार फोन पर चर्चा की है कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद से इसे सुलझाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', विकसित भारत संकल्प सभा में बोले PM मोदी
34 mins ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
49 mins agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
1 hr agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
4 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines