PM Modi in P-20 Summit: इजरायल और हमास युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया से शांति बनाए रखने की आपील की है। नई दिल्ली में आयोजित 9वीं पी20 समिट में पीएम मोदी ने कहा आज का समय संघर्ष का नहीं बल्कि शांति और भाईचारे का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को लेकर कहा कि दुनिया आज जो संघर्ष और टकराव का सामना कर रही है उनसे किसी को कोई लाभ नहीं होने वाला है। परीएम ने कहा कि दुनिया को मानव केंद्रित रुख के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधिमंडल के शिखर सम्मेलन में यह बात कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें वैश्विक तौर पर एक दूसरे पर भरोसा करने और एक-दूसरे के सामने आने वाली समस्याओं को दूर करने का रास्ता सुझाना चाहिए। पीएम ने कहा कि यह समय शांति और भाईचारे का है। हमें एक साथ मिलकर आने वाली समस्याओं का सामना करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी का बयान ऐसे समय पर आया है जब फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की ओर से शनिवार को इजराइल पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए गए और बदले में इजराइली रक्षा बलों की कार्रवाई चल रही है।
आतंकवाद को मनावता के लिए बताया खतरा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद पर हमला बोला और संसद भवन पर हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि भारत सीमा पार से आतंकवाद का सामना कर रहा है, जिसमें हजारों निर्दोष लोगों की जानें गई हैं। पीएम ने कहा कि अब पूरी दुनिया को अहसास हो गया है कि आतंकवाद कितनी बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी से दुनिया से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के बाद इस राज्य में उठी चुनावी तारीख बदलने की मांग, सभी पार्टियों ने EC को लिखा पत्र
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
49 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
56 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines