हाल ही में केंद्र सरकार ने ये ऐलान किया है कि UPI पेमेंट पर लगे चार्ज के बाद अब पर्सन टू पर्सन UPI पेमेंट फ्री रहेगा और MDR सिर्फ ज्यादा वैल्यू वाले मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से ये नया नियम लागू करने जा रही है. इसके तहत, मर्चेंट्स को 2 हजार से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत चार्ज देना होगा. 75 हजार या उससे ज्यादा के पेमेंट पर ज्यादा से ज्यादा 300 रुपये का शुल्क देना होगा. इन दिनों UPI को लेकर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, हमारे देश में चाय की टपरी से लेकर पेट्रोल पंप तक हर जगह UPI से पेमेंट की जा रही है. पीएम मोदी खुद कई मौकों पर डिजिटल पेमेंट और UPI की सुविधा को लोगों के आगे बढ़ावा देते रहे हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प मामला 2024 में हुआ, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं
ये भी पढ़ें: PM मोदी के बर्थडे पर कश्मीर से केरल तक जश्न, जानिए कहां-कहां जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’
चाय की दुकान पर किया पेमेंट
दरअसल, जनवरी 2024 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ जयपुर में रोड शो किया था. पीएम मोदी ने उन्हें UPI के बारे में बताया और खुद पेमेंट भी की. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने हवा महल के सामने साहू चायवाले की दुकान पर रुककर मसाला चाय का लुत्फ उठाया. जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान पीएम मोदी ने फोन निकालकर QR कोड स्कैन करके चाय के लिए 2 रुपये की टोकन पेमेंट की थी, जिसके बाद उन्हें एक ट्रांजैक्शन पूरी होने का मैसेज रिसीव हुआ. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को यूपीआई पेमेंट की अहमियत समझाई और बताया कि ये कैसे काम करता है. इस पूरी बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया था. बाद में मैक्रों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खाने पर बुलाया था. अपने भाषण में उन्होंने जयपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वो हवा महल के पास पीएम मोदी के साथ पी गई चाय को हमेशा याद रखेंगे. इस दौरान उन्होंने UPI पेमेंट के बारे में भी बताया.
राम मंदिर की प्रतिकृति के लिए UPI पेमेंट
जयपुर दौरे के वक्त पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को देने के लिए एक हैंडिक्राफ्ट शॉप से अयोध्या के राम मंदिर की एक प्रतिकृति खरीदी थी, जिसके लिए पीएम मोदी ने दुकानदार को 500 रुपये का UPI पेमेंट किया था. यानि पीएम मोदी ने जयपुर दौरे के वक्त चाय के लिए 2 रुपये और 500 रुपये राम मंदिर की प्रतिकृति के लिए UPI के जरिए भुगतान किया था. प्रधानमंत्री ने कुल 502 रुपये की UPI ट्रांजैक्शन की. हालांकि, इसे पीएम मोदी की कुल UPI ट्रांजैक्शन में नहीं गिना जा सकता है. पीएम मोदी का जयपुर में किया गया पेमेंट इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने दूसरे देश के राष्ट्रपति के सामने UPI की अहमियत को दिखाता है.
क्या है नया नियम?
वहीं, 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले कुछ खास मर्चेंट ट्रांजैक्शन के लिए UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का नया फ्रेमवर्क पेश किया गया है, जबकि ग्राहकों के लिए UPI मुफ्त रहेगा. इस फ्रेमवर्क के तहत, 2,000 से कम मूल्य वाले 95% UPI ट्रांज़ैक्शन और छोटे मर्चेंट ट्रांजैक्शन (P2PM) पूरी तरह से मुफ्त रहेंगे. साथ ही, छोटे व्यापारियों के बीच UPI के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए एक नया फंड बनाने का प्रस्ताव भी है. इस पहल से UPI का दायरा बढ़ेगा, लोग इसे लगातार इस्तेमाल करेंगे और भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में छोटे व्यवसायों की भागीदारी बढ़ेगी. ज्यादा वैल्यू वाले ट्रांजैक्शन पर लगने वाला सही MDR शुल्क UPI सिस्टम से जुड़े सभी पक्षों में बांटा जाएगा. इससे नए यूजर्स और व्यापारियों तक UPI पहुंचेगा और सिस्टम की मजबूती, साइबर सुरक्षा और इनोवेशन में निवेश को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday 2026: योग से वॉकिंग तक, फिटनेस के लिए ये रूटीन अपनाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
संबंधित खबरें
'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
21 mins agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
1 hr agoLIVE: बस्तर में जवानों के साथ PM की दिवाली, बोले- जवान परिवार के सदस्य
3 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
13 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
16 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
16 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
19 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
20 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
21 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines