पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय किर्गिस्तान की यात्रा के दौरान बिश्केक पहुंचे, जहां वो सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई. फिलहाल दोनों के बीच बैठक जारी है. रॉयटर्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता के लिए खतरा है, इसीलिए सभी को मिलकर लड़ाई खत्म करने के लिए ज़रूरी कदम उठाने चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘7.8% GDP ग्रोथ भारत की बड़ी तरक्की…’, PM मोदी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए जाहिर की खुशी
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बाद से ही राष्ट्रपति पुतिन से उनकी लगातार चर्चा होती रही है. उन्होंने कहा- राष्ट्रपति पुतिन ने समय-समय पर एक सच्चे दोस्त की तरह हमें सभी चीजों से अवगत करवाया है. हमारा भरोसा ही बड़ी ताकत है, दुनिया का भला सिर्फ शांति के रास्ते पर चलकर ही हो सकता है. हम सभी को मिलकर शांति के रास्ते ढूंढने चाहिए और पिछले दिनों से जो कोशिश जारी है, मुझे विश्वास है कि शांति ज़रूर आएगी.”
SCO क्या है?
31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक SCO के 16वें शिखर सम्मेलन के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष इकट्ठे हुए हैं, जिनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद हैं. SCO यूरेशियाई देशों का एक संगठन है, जो सुरक्षा और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करता है. शुरुआती दौर में ये चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान जैसे देशों का रिजनल ग्रुप था. इसने शंघाई में अपना पहला समझौता किया था और धीरे-धीरे ये सहयोग के लिए सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन बन गया. SCO में 10 स्थायी सदस्य हैं. इसमें 15 डायलॉग पार्टनर और दो ऑब्जर्वर देश शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात, SCO समिट के दौरान हुई अहम बातचीत
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
19 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
22 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines