जॉर्डन में PM मोदी और किंग अब्दुल्ला II की ऐतिहासिक मुलाकात, व्यापार और डिजिटल सहयोग पर होगा फोकस

जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 दिसंबर को इथियोपिया जाएंगे, जो अफ्रीकी महाद्वीप का उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा. अदीस अबाबा में वे इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से मुलाकात करेंगे, जहां अफ्रीकी संघ (African Union) का मुख्यालय भी स्थित है.

PM Modi on India-Jordan ties

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने दो दिवसीय यात्रा के लिए जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया. अपने दौरे पर पीएम मोदी ने जॉर्डर के किंग अब्दुल्ला सेकेंड से मुलाकात की और स्वागत के लिए लीडरशिप का भी धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं जॉर्डन की जनता और नेतृत्व को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं. आपने भारत-जॉर्डन संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सकारात्मक सुझाव साझा किए हैं. आपकी मित्रता के लिए मैं हृदय से आभारी हूं.’

जॉर्डन और भारत की साझेदारी के 75 वर्ष पूरे


प्रधानमंत्री ने कहा ने आगे कहा कि भारत और जॉर्डन के बीच यह वर्ष विशेष महत्व रखता है क्योंकि दोनों देश अपनी राजनयिक साझेदारी के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि यह पड़ाव आने वाले वर्षों में दोनों देशों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात को एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग अब और गहरा होगा. उन्होंने कहा कि भारत और जॉर्डन व्यापार, उर्वरक, डिजिटल तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ाने के लिए काम करेंगे.

राजा अब्दुल्ला ने की भारत की तारीफ


पीएम मोदी से मुलाकात पर राजा अब्दुल्ला सेकेंड ने भी भारत के विकास मॉडल और तकनीकी कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जॉर्डन भारत को न केवल एक मित्र देश बल्कि एक भरोसेमंद विकास साझेदार के रूप में देखता है. आपको बता दें कि जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 दिसंबर को इथियोपिया जाएंगे, जो अफ्रीकी महाद्वीप का उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा. अदीस अबाबा में वे इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से मुलाकात करेंगे, जहां अफ्रीकी संघ (African Union) का मुख्यालय भी स्थित है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ