उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके की घेराबंदी
उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, की गई इलाके की घेराबंदी
Written By Versha Singh

Written By Versha Singh

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. वहीं, इलाके की घेराबंदी की गई है.
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से संपर्क होने के बाद उधमपुर के सोहन इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया. आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई.
उधमपुर में चल रही मुठभेड़ के बाद डोडा जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है. एहतियात के तौर पर, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम जगहों पर कड़ी चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने, सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करने और अफवाहें न फैलाने की अपील की है.
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: