PM Modi and CM Yogi Photos Kites (अमर देव पासवान): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसको लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है। भले ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हो, लेकिन समारोह से पहले ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बाजारों में पीएम मोदी और सीएम योगी की धूम मची हुई है। मकर संक्रांति के मौके पर इन दिनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल ही नहीं बल्कि राज्य के सभी जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की लगी फोटो वाली पतंगे खूब बिक रही हैं।
मोदी और योगी की पतंगों से सजा बाजार
इन सभी बाजारों में घूम कर अगर देखें तो कुछ ही ऐसी भी पतंगें हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी या सीएम योगी की फोटो न हो। इन दोनों राजनेता के अलावा कई पतंगों पर राम देव बाबा की फोटो भी नजर आ रही हैं। लोग भी इन पतंगों को बड़े ही चाव से खरीद भी रहे हैं। वहीं कई जगहों पर तो भाजपा के नेता पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो वाली पतंगों को खरीदकर बच्चों में बांट भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लड़की ने पैर छुए और गाया इतना सुंदर गाना, PM मोदी भी हुए मुरीद, वायरल हुआ Video
तृणमूल नेता ने बच्चों को बांटे पतंग
आसनसोल के रेलपार की अगर बात करें तो वहां तृणमूल नेता गौरव गुप्ता एक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने भी मोदी और योगी की फोटो वाली पतंगों को खरीद कर बच्चों में बांट दिया। गौरव गुप्ता ने कहा मकर संक्रांति के मौके पर हम बच्चों के पतंग बाट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा की तो उस दिन धर्ती से लेकर आसमान तक मोदी ही मोदी रहेंगे और हर तरफ श्रीराम का जयकारा होगा, लोग दीवालियां मनाएंगे।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
2 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
6 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
7 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
8 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
8 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines