PM Modi America Tour Programme Scheduled: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दौरे पर जाएंगे और उनका टूर प्रोग्राम भी फाइनल हो गया है। PM मोदी 12 फरवरी को अमेरिका के 2 दिवसीय दौरे के लिए लिए रवाना होंगे और 13-14 फरवरी को वहीं पर रहेंगे।
अमेरिका टूर से पहले वे 12 फरवरी को फ्रांस में AI कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। फ्रांस से ही वे अमेरिका जाएंगे। हालांकि अभी तक इस प्रोग्राम को ऑफिशियली रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 और 11 फरवरी को फ्रांस में रहेंगे। यहां वे ग्रैंड पैलेस में समिट में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े नरम! कनाडा को राहत, जानें US प्रेसिडेंट और जस्टिन ट्रूडो के बीच क्या डील हुई?
दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा संभव
HT की रिपोर्ट के अनुसार, 13 फरवरी को ट्रंप और मोदी की मुलाकात हो सकती है। इस दौरान ट्रंप मोदी के लिए डिनर भी रखेंगे। इसके बाद होने वाली मीटिंग में अमेरिका और भारत के बीच डेफेंस डील और रीजनल को-ऑपरेशन के मुद्दे पर बातचीत होगी। इडो-पैसिफिक मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। ट्रंप प्रशासन ने USAID को बंद करने के संकेत दिए हैं। अगर ट्रंप प्रशासन ऐसा करता है तो भारत पर इसका न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। इस मुद्दे पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।
14 फरवरी तक PM मोदी वाशिंगटन में ही रहेंगे तो इस उम्मीद है कि वह अमेरिकी कॉरपोरेट नेताओं और समुदायों के साथ मुलाकात भी करेंगे। कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ के मद्देनजर भारत अमेरिका के व्यापार पर बातचीत भी अब जरूरी हो गई है तो टैरिफ पर भी दोनों राष्ट्राध्यक्ष चर्चा कर सकते हैं। इन सभी के अलावा दोनों देशों के बीच अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर भी डिटेल में बातचीत हो सकती है और दोनों इस मुद्दे का मजबूत समाधान निकालने का प्रयास कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Microsoft Layoffs: नौकरी से निकाले जाएंगे कर्मचारी, माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू की छंटनी, लेटर में बताई वजह
USAID क्या है और क्यों होगी इस पर चर्चा?
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार और सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क ने सोमवार को घोषणा की कि ट्रंप USAID कार्यक्रम को बंद करने के लिए मान गए हैं। ऐसी सूरत में भारत की बढ़ती आर्थिक वृद्धि पर इसका न्यूनतम असर पड़ेगा। यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने 70 साल पहले भारत में काम करना शुरू किया था।
यह संगठन संघर्षों से प्रभावित अन्य देशों को मानवीय सहायता प्रदान करता है और विकासशील देशों को विभिन्न तरीकों से मदद देता है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान भारत को USAID के जरिए 140 मिलियन डॉलर प्राप्त होने थे, जो भारत के 600 बिलियन डॉलर से अधिक के कुल बजट को देखते हुए एक मामूली राशि थी। इस बीच नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट और अन्य जगहों पर USAID से संबंधित सभी पेज हटा दिए गए हैं। इसलिए PM मोदी इस मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:चीन को सबसे बड़ा झटका! ट्रंप के टैरिफ से युआन रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 2 और देशों को नुकसान
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
24 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines