---विज्ञापन---

Microsoft Layoffs: नौकरी से निकाले जाएंगे कर्मचारी, माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू की छंटनी, लेटर में बताई वजह

Microsoft Layoffs 2025 Update: माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। एक लेटर लिखकर कर्मचारियों को सलाह और निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सेवाएं समाप्त करने और सुविधाएं हैंडओवर करने को कहा गया है।

---विज्ञापन---

Microsoft Layoffs 2025: माइक्रोसॉफ्ट ने खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने अमेरिका वाले ऑफिस से कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर निकालना शुरू कर दिया है। कंपनी के CEO सत्य नडेला ने कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नौकरी से निकाला जाएगा। तत्काल प्रभाव से पद छोड़ना होगा और कर्मचारियों को कोई सेवानिवृत्ति भत्ता भी नहीं दिया जाएगा। नौकरी से बर्खास्तगी होते ही कर्मचारियों के मेडिकल बेनिफिट भी तत्काल समाप्त हो जाएंगे। कंपनी से मिलने वाली सभी सुविधाएं तत्काल प्रभाव से वापस ले ली जाएंगी। खाली होने वाले पदों पर जो नए कर्मचारी रखे जाएंगे, उन पर भी परफॉर्मेंस का नियम लागू होगा। उन्हें अपनी वर्क परफॉर्मेंस पहले दिन से ही मेंटेन करनी होगी।

 

---विज्ञापन---

बच गए कर्मचारियों को भी कंपनी की सलाह

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, लेटर में लिखा गया है कि नौकरी जाने का एक कारण जहां परफॉर्मेंस है, वहीं परफॉर्मेंस के लिए निर्धारित बेसिक नियमों पर खरा नहीं उतरना भी एक वजह है। इसलिए आपको तुरंत प्रभाव से कंपनी में मिले सभी कार्य कर्तव्यों से मुक्त किया जाता है और Microsoft सिस्टम, बैंक खातों और मेडिकल से जुड़ी सेवाएं निलंबित की जाती है। वहीं जो कर्मचारी बच गए हैं, उनके लिए अपनी नौकरी बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है कि वे सप्ताह में कम से कम कुछ दिन ऑफिस आए। अगर निकाले गए कर्मचारी भविष्य में फिर से नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो उनके पिछले प्रदर्शन और बर्खास्तगी के आधार पर विचार किया जाएगा। कर्मचारी अपना कंपनी कार्ड, कॉर्पोरेट कार्ड, फोन कार्ड और कंपनी से मिली सभी चीजें हैंडओवर कर दें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:चीन को सबसे बड़ा झटका! ट्रंप के टैरिफ से युआन रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 2 और देशों को नुकसान

कंपनी अब तक कर चुकी इतने लोगों की छंटनी

बता दें कि साल 2025 में Microsoft के अलावा Meta और Pocket FM जैसी कंपनियां भी छंटनी कर सकती हैं। कुछ कंपनियां अपने संगठन का पुनर्गठन कर रही हैं। कई कंपनियां आर्थिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही हैं। Microsoft सिक्योरिटी, सेल्स और गेमिंग सहित कई डिपार्टमेंट में छंटनी कर चुकी है। Meta भी कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को टारगेट कर रही है। साल 2014 कंपनी की जिम्मेदारी संभालते ही नडेला ने 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। साल 2023 में Xbox और अन्य डिपार्टमेंट्स से 10 हजार लोगों को निकाला गया था। साल 2024 में Activision Blizzard, गेमिंग डिवीजन, Azure क्लाउड सर्विस डिवीजन, Xbox डिवीजन में लोगों को निकाला गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:एक और देश की युद्ध की धमकी! ईरान का इरादा बेहद खतरनाक, जानें अमेरिका और भारत पर क्या पड़ेगा असर?

First published on: Feb 03, 2025 08:34 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola