प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 11 जून को पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. पूर्व पीएम नेहरू के नाम 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड रहा, जबकि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है. 12 वर्षों की एनडीए सरकार के सफलता पूर्ण जारी रहने के अवसर पर भारत मंडपम में एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने अपने सहयोगियों की जमकर तारीफ की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हजारों करोड़ का घोटाला किया.
---विज्ञापन---
संबोधन में और क्या बोले पीएम मोदी?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'आज मैं अपनी इस पूरे सफर में शामिल सभी सहयोगियों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करता हूं, इस अवसर पर एनडीए परिवार के सदस्यों ने भी एक प्रस्ताव लाया है. यह आपकी गर्मजोशी और दयालुता को दर्शाता है, क्योंकि मैं इस सफर को व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता. हर पहलू में यह हमारी सामूहिक उपलब्धि है, इसलिए मैं इस प्रस्ताव को आप सभी को, हमारे एनडीए परिवार के हर कार्यकर्ता को समर्पित करता हूं, जिसमें भाजपा भी शामिल है. भारत के लोगों की अंतर्निहित बुद्धि सदैव शानदार रही है.'
- '…2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे हुए थे. इसका देश को बहुत नुकसान भी उठाना पड़ा लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है. मैं आज देश की महान जनता को नमन करता हूं, जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं.'
खबर अपडेट की जा रही है...
---विज्ञापन---