PM Modi 100 Days Achievments: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74वां जन्मदिवस मना रहे हैं। 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 9 जून 2024 को पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पीएम मोदी के कार्यकाल के भी 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इन 100 दिनों में पीएम मोदी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं कि पिछले 100 दिनों में पीएम मोदी के द्वारा लिए गए 5 बड़े फैसलों के बारे में।
किसानों को मिली पहली सौगात
पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी 3.0 ने पहली खुशखबरी किसानों को दी थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी गई थी। ऐसे में 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार रुपये दिए गए थे। साथ ही मोदी सरकार ने कई फसलों में 100-550 रुपये तक MSP बढ़ाने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें- 1.30 करोड़ महिलाओं के लिए गुड न्यूज, पीएम मोदी देंगे अपने बर्थडे पर तोहफा, कैसे उठाएं स्कीम का फायदा?
बजट में रोजगार का बोलबाला
लोकसभा चुनाव के दौरान रोजगार का मुद्दा मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती था। ऐसे में 22 जुलाई को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार पर पिटारा खोल दिया। कौशल विकास मिशन के लिए 2 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया। 1 करोड़ युवाओं को 500 टॉप कंपनियों में पेड इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। साथ ही रोजगार बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर भी काम किया जा रहा है।
महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले
मोदी सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में महिलाओं से जुड़ी सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 100 दिनों में 11 लाख लखपति दीदी बनी हैं। यह महिलाएं साल में 1 लाख से ज्यादा कमा रही हैं।
15 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट
मोदी सरकार ने पिछले 100 दिन में 15 लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। इस लिस्ट में 25,000 गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना और वाधवान मेगा पोर्ट का नाम शामिल है। कई राज्यों को बाढ़ से निपटने के लिए 12554 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर दिया जाएगा।
कहां हुई चूक?
पिछले 100 दिन में बीजेपी कई मुद्दों पर चूकी भी है, जिसे लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों से लेकर मणिपुर हिंसा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट, नीट पेपर लीक, महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने, वक्फ बोर्ड बिल, लैटरल एंट्री और ट्रेन दुर्घटना जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी सवालों के कठघरे में रही है।
यह भी पढ़ें- Kolkata Rape Murder: ममता सरकार ने डाॅक्टर्स की 99 प्रतिशत मांगें मानी, फिर भी जारी रहेगा आंदोलन, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
56 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines