हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सावधान! PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, खाली हो सकता है बैंक खाता

PM Kisan Yojana Fraud: स्कैमर्स नए-नए तरीकों से पैसे ऐंठने की फिराक में लगे रहते हैं। अभी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त आने वाली है, जिसके नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है।

विज्ञापन

PM Kisan Yojana Fraud: सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 18 किस्तें मिल चुकी हैं। जनवरी 2025 या फरवरी की शुरुआत में 19वीं किस्त जारी की जा सकती है। किसान अपनी किस्त के लिए तो स्कैमर्स ठगी के लिए एक्टिव हो गए हैं। योजना के नाम पर लोगों को लिंक भेजे जा रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा लिंक आया है तो सावधान हो जाएं।

ठगी का नया तरीका

भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मिलकर किसानों के लिए एक स्कीम शुरू की। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को कुछ राशि मिलती है। लेकिन स्कैमर्स योजना के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। हैदराबाद से इस तरह का एक मामला सामने आया, जहां पर एक शख्स के पास वॉट्सऐप पर लिंक भेजा गया। जिसमें लिखा था कि इसपर क्लिक करें और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें: PMKSNY: इस महीने आएगी किसानों की 19वीं किस्त? जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

शख्स ने इस लिंक सही मानकर उसपर क्लिक कर दिया। फ्रॉड साइट पर मांगी गई कुछ जरूरी जानकारी उसने भर दी। पूरी प्रक्रिया होने के बाद एक OTP आया जिसको उस शख्स ने शेयर कर दिया। उसी वक्त उसके बैंक खाते से 1.9 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

पर्सनल जानकारी कभी न दें

इस तरह के मैसेज और लिंक और भी भेजे जाएंगे, क्योंकि अभी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त आने वाली है। इस वजह से यह स्कैमर्स एक्टिव हो गए हैं। अगर आपके पास भी इस तरह का कोई लिंक आता है तो उसपर कभी भी क्लिक न करें। किसी तरह की कोई भी पर्सनल जानकारी जानकारी शेयर न करें। अगर योजना का लाभ लेना है तो केवल सरकारी साइट पर जाकर ही अप्लाई करें।

कब तक आएगी 19वीं किस्त?

पीएम किसान निधि सम्मान योजना में लाभार्थी किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 2 हजार रुपये की किस्तों में खाते में भेजी जाती है। अब तक कुल 18 किस्तें आ चुकी हैं। हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में आई थी, तो उसी को देखते हुए 19वीं किस्त जनवरी के आखिरी हफ्ते या फिर फरवरी के पहले हफ्ते में आने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: PVC Aadhaar Card: घर बैठे ही कैसे मंगाए ये आधार कार्ड, UIDAI ने दी पूरी जानकारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें