PM Kisan Yojana 2025: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत इस महीने 19वीं किस्त जारी की जाएगी। जिसके लिए किसानों से e-KYC कराने की अपील की जा रही है। दरअसल, 24 फरवरी को पीएम मोदी किसानों की किस्त जारी करेंगे। ऐसे में कई बार किसानों के खाते में किस्ते के पैसे नहीं आ पाते हैं, जिसके कई कारण हो सकते हैं। इस तरह की समस्याओं के हल के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट पर ही नीड हेल्प का ऑप्शन दिया गया है, जिसमें किसान अपनी ऑडियो भेजकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
इस महीने खत्म होगा इंतजार
सरकार किसानों के खाते में इसी महीने 19वीं किस्त भेजेगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां से वह 19वीं किस्त का ऐलान करने वाले हैं। आपको बता दें कि किसानों को इस योजना के तहत हर साल 6000 रुपये की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाती है। जिसको हर 4 महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त के पैसे भूल जाएं अगर नहीं किया ये काम, ध्यान दें किसान
किसान हेल्पलाइन नंबर
जिन किसानों को इस योजना के तहत पैसे नहीं मिले हैं या वह किसान जो योजना के बारे में जानना चाहते हैं, उसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी समस्या के लिए किसान ई-मेल आईडी पर pmkisan-ict@gov.in कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएम-किसान हेल्पलाइन फोन नंबर 011-23381092, 91-11-23382401 और 011-24300606 पर भी कॉल कर सकते हैं।
वेबसाइट पर ऑडियो का ऑप्शन
पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर ‘HELP NEED? ASK KISAN EMITRA’ का ऑप्शन दिख जाता है। जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें लिखा होगा कृपया पीएम-किसान या किसान क्रेडिट कार्ड या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित अपने सवाल पूछें। इसके नीचे एक चेतावनी भी लिखी दिख जाएगी, जिसमें कहा गया कि कृपया मांगे जाने तक अपना नाम/आधार नंबर/फोन नंबर या कोई अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज न करें। इसमें टाइप करने का ऑप्शन भी मिल जाएगा। इसके अलावा टाइपिंग स्पेस के बराबर में ही माइक का ऑप्शन दिखेगा, जिसपर क्लिक करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 10 दिनों में किसानों के खाते में आएंगे पैसे! पहले ही तैयार कर लें सभी डॉक्यूमेंट्स
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
18 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
19 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
20 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
21 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
1 day agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
1 day ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines