PM Kisan Yojana: 10 दिनों में किसानों के खाते में आएंगे पैसे! पहले ही तैयार कर लें सभी डॉक्यूमेंट्स

PM Kisan Yojana 19th Instalment: सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ धनराशि देती है, जिसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अब 19वीं किस्त जारी की जाएगी।

PM Kisan Yojana
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 19th Instalment: 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की जाएगी। किस्त से पहले किसानों से e-KYC कराने के लिए कहा जा रहा है। अगर अभी तक आपने e-KYC नहीं कराई है, तो 24 फरवरी से पहले करवा लें, वरना इससे आपकी किस्त रुक सकती है। जानिए इस योजना का लाभ लेने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती? यहां स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी मिलेगी।

इस महीने में मिलेंगे पैसे

किसानों के लिए 18वीं किस्त का ऐलान प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में किया था। इस बार पीएम मोदी बिहार में किसान योजना की 19वीं किस्त का ऐलान करेंगे। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देते हुए कहा कि 24 फरवरी को किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा, क्योंकि इस दिन पीएम मोदी बिहार के भागलपुर के दौरे पर जाएंगे। जहां से वह पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। आपको बता दें इस दौरान पीएम मोदी लाभार्थी किसानों से बातचीत भी करने वाले हैं। यानी आने वाले 10 दिनों में किसानों के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

किसान पहले कराएं e-KYC

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त के पैसे किसानों के खाते में आ सके, इसके लिए उनको बार-बार e-KYC कराने के लिए कहा जा रहा है। जिस किसानों ने e-KYC नहीं कराई होगी उनको किस्त के पैसे मिलने में परेशानी आ सकती है। e-KYC ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। ऑफलाइन के लिए नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर केवाईसी करा सकते हैं।


ऑनलाइन केवाईसी के लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। जिसमें ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करने के बाद आधार नंबर मांगा जाएगा। उसको भरने के बाद एक ओटीपी आएगा, OTP दर्ज करने के बाद सब्मिट करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 19th Instalment

PM Kisan Yojana 19th Instalment

नए रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जो लोग पीएम किसान योजना में नया रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह भी दो तरीकों से आवेदन कर सकते हं। इसके लिए उनके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जमीन के डॉक्यूमेंट्स, नागरिकता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, भूमि पंजीकरण आईडी और जन्मतिथि प्रमाण पत्र होना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ