PM kisan Yojana: 19वीं किस्त कल होगी जारी, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ, जानें जरूरी बातें

PM kisan Yojana: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की 19वीं किस्त के ऐलान से पहले बिहार में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी 24 फरवरी को किस्त जारी करेंगे।

PM kisan Yojana

PM kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 19वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। 24 फरवरी को पीएम मोदी किस्त जारी करेंगे, जिसको लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच चुके हैं। जहां पर वह सभी तैयारियों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि कल 22 हजार करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में डाली जाएगी। आपको बता दें कि जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, वह आज ही करा लें, नहीं तो किस्त रुक सकती है। जानिए योजना से जुड़ी जरूरी बातें।

कब से शुरू होगा प्रोग्राम?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं का इंतजार खत्म होने वाला है। 24 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे पीएम मोदी बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इन किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने कृषि विद्यालय में किसानों को बुलाया गया है, जहां पर उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। इस दौरान पीएम किसानों से बात करेंगे।

किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?

अगर किसानों ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं, कुछ जरूरी काम हैं जिनको पूरा नहीं किया है, तो ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। भू-सत्यापन न कराने वाले किसान, ई-केवाईसी न होना या फिर जिन्होंने आधार लिंक नहीं कराया है, उन लोगों की किस्त रुक सकती है। इसमें से कुछ काम को ऑनलाइन किया जा सकता है। जिसमें ई-केवाईसी के लिए आधिकारिक बेवसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

इसके अलावा कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए बेवसाइट पर एक QR कोड भी दिया गया है, जिसको स्कैन करके लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ