PM Kisan Yojana 19th Installment: देश के करोड़ों किसानों को पिछले कई महीने से 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। आज किसानों का यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त जारी कर दी है। दरअसल, पीएम मोदी बिहार के दौरे पर हैं, यहीं पर उन्होंने किस्त का ऐलान किया है। पीएम के ऐलान के साथ ही 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
22 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर
किसानों को आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। आज 19वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक किसानों को इस योजना के तहत 19 किस्तों में राशि मिल चुकी है। किसानों की 19वीं किस्त पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर में जारी की है। जारी की गई कुल धनराशि 22 हजार करोड़ रुपए है, जो 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की गई है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 24 फरवरी को सिर्फ इन किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का पैसा, जानिए कौन रह जाएंगे वंचित?
इस दौरान प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए किसानों कृषि विद्यालय में पहुंचे। जहां पर किसानों के सुझाव लिए गए, साथ ही पीएम ने किसानों से बातचीत भी की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इसेृके अलावा, शिवराज सिंह चौहान और चिराग पासवान भी नजर आए। भागलपुर में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए बिहार के 13 जिलों के 3 से 4 लाख किसान शामिल हुए, इस दौरान कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई।
अब तक कितने किसानों को मिला फायदा?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत आज से ठीक 6 साल पहले 24 फरवरी 2019 को की गई थी। केंद्र की इस योजना में पात्र किसान परिवारों को 6,000 रुपये की सालाना वित्तीय सहायता दी जाती है। 19वीं किस्त से पहले तक देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 18 किस्तों में 3.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 2025 को लेकर यहां ऑडियो से पूछें सवाल… तुरंत आएगा जवाब
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
49 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines