PM Kisan 19th Installment: आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं? तो उसके लिए सबसे पहले एक काम कराना जरूरी है। क्योंकि इसके बिना किस्त के पैसे खाते में नहीं आएंगे। दरअसल, 24 फरवरी को किसानों के लिए 19वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसके लिए किसानों को ई-केवाईसी करानी जरूरी है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो स्टेप बाई स्टेप यहां देखें इसका प्रोसेस।
किस्त के लिए e-KYC जरूरी
सरकार ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC को लेकर निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया कि सालाना किसानों को 6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले e-KYC करा लेनी जरूरी है। जिन लोगों ने e-KYC नहीं कराई होगी, उनको किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Scheme: किसानों के खाते में कब तक आएंगे पैसे? देखिए 19वीं किस्त से जुड़ा बड़ा अपडेट
e-KYC का प्रोसेस
किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए जो किसान e-KYC करना चाहते हैं, वह स्टेप बाई स्टेप कर सकते हैं। ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले किसान pmkisan.gov.in पर जाएं। जहां पर फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने पर ई-केवाईसी का ऑप्शन खुलकर आ जाएगा। इसके बाद अपका आधार नंबर मांगा जाएगा। आधार नंबर डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसको भरने के बाद सब्मिट का ऑप्शन दिखेगा, उसको सेव कर दें।
कब मिलेगी 19वीं किस्त?
किसानों के खाते में इसी महीने 19वीं किस्त की रकम भेजी जाएगी। जिसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार से किसान योजना की 19वीं किस्त का ऐलान करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी 24 फरवरी को बिहार जाने वाले हैं, जहां पर वह किसानों से बात भी करेंगे।
ये भी पढ़ें: रेलवे की डेक्कन क्वीन कौन? जो 95 साल से ट्रैक पर, रूट और किराया भी जान लें
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
47 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
55 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines