रेलवे की डेक्कन क्वीन कौन? जो 95 साल से ट्रैक पर, रूट और किराया भी जान लें

India First Superfast Train: भारत की सबसे पुरानी ट्रेन कौन सी है इस सवाल का जवाब कम ही लोगों के पास होगा। आइए जान लेते हैं कि वो कौन सी है, और क्या नाम है…

India First Superfast Train

India First Superfast Train

India First Superfast Train: भारत में हर रोज हजारों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, वहीं 13,000 से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं जो 7,000 से ज्यादा स्टेशनों को कवर करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे पुरानी ट्रेन कौन सी है जिसे 95 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। अगर नहीं जानते तो हम आपको इस बारे में डिटेल से बताते हैं और ये भी कि इसका क्या नाम है? आइए फिर जल्दी से जान लेते हैं इंडिया की सबसे पुरानी ट्रेन के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

95 साल पुरानी है ये ट्रेन

हम जिस ट्रेन की बात कर रहे हैं वो 20-30 साल पुरानी नहीं बल्कि पूरे 95 साल पुरानी है। इस ट्रेन का नाम है ‘डेक्कन क्वीन’ जिसे ‘सुपरफास्ट ट्रेन’ भी कहा जाता है। जान लें कि भारत की पहली डीलक्स ट्रेन, डेक्कन क्वीन, 95 से ज्यादा सालों से सेवा में है। यह पुणे और मुंबई के बीच चलती है।

विज्ञापन

कब चालू हुई थी ये ट्रेन सेवा

अब जान लेते हैं कि ये ट्रेन सेवा 1 जून, 1930 को शुरू हुई थी। दरअसल यह ग्रेट इंडियन पेनिनसुला (GIP) रेलवे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी, जिसे बाद में सेंट्रल रेलवे के नाम से जाना गया। डेक्कन क्वीन भारत की पहली सुपरफास्ट ट्रेन थी जो बिजली से चलती थी। यह पहली लंबी दूरी की ट्रेन, महिलाओं के लिए विशेष डिब्बा वाली पहली ट्रेन और डाइनिंग कार वाली पहली ट्रेन है।

विज्ञापन

ट्रेन का नाम क्यों पड़ा डेक्कन क्वीन

भारत की ट्रेन का नाम डेक्कन क्वीन क्यों पड़ा, ये भी बड़ा सवाल है? दरअसल इसका नाम पुणे के मराठी उपनाम से आया है, जिसका अर्थ है “डेक्कन की रानी”। ये छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे जंक्शन को जोड़ने वाली सबसे तेज ट्रेनों में से एक है। ट्रेन की औसत गति 60 किमी/घंटा (37 मील प्रति घंटा) और अधिकतम गति 105 किमी/घंटा (65 मील प्रति घंटा) है। कई लोग हर साल 1 जून को पुणे जंक्शन पर इसका “जन्मदिन” मनाते हैं।

ट्रेन के बारे में और भी बहुत कुछ

इस ट्रेन की शुरुआत 1 जून, 1930 को वीकेंड ट्रेन के रूप में हुई थी, जिसमें सात कोच वाले दो सेट थे। इसकी पहली सेवा बॉम्बे प्रेसीडेंसी में कल्याण से पुणे तक चली थी। यह मुख्य रूप से पुणे रेस कोर्स में घुड़दौड़ के लिए मुंबई से पुणे तक धनी मेहमानों को ले जाती थी।

विज्ञापन

ये है 12124 डेक्कन क्वीन किराया

       CS     2S

वयस्क                385    105
बच्चा                   385   105
वयस्क तत्काल    515    115
बाल तत्काल       515    115

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ