PM Awas Yojana: केन्द्र सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसमें आर्थिक तैर पर कमजोर लोगों की मदद की जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए मदद करती है। पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए एक ऐप भी लाया गया है, जिसके जरिए आसानी से योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानिए पीएम आवास योजना में कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन का क्या प्रोसेस है?
प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) भारत सरकार की योजना है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और बेघर लोगों को पक्के घर देना है। यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए लाई गई है जो कच्चे घरों में रहते हैं। इसके लिए ग्रामीणों को 1,20,000 की रुपये तक की राशि दी जाती है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में राशि 2.5 लाख तक होती है।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0: अपना घर बनाने के लिए जानें आवेदन का ऑनलाइन-ऑफलाइन तरीका
लॉन्च हुआ AwaasPlus New App
पीएम आवास योजना के लिए लोग अभी तक ऑफलाइन आवेदन देते थे। लेकिन अब बदलाव के बाद ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने नई एप्लीकेशन की शुरुआत की है। यह एप्लीकेशन केंद्र सरकार ने लोगों के काम को आसान बनाने के लिए शुरू की है। AwaasPlus 2024 को आप मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए घर बैठे लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से जोड़ा जाएगा। इस ऐप पर सिंपल से स्टेप्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सर्वे के लिए आधार नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन किया जाता है।
रजिस्ट्रेशन करने के अलावा भी इस ऐप के कई फायदे हैं। आधार नंबर के जरिए लाभार्थी का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थी अपने आवेदन को ट्रैक भी कर सकते हैं। इस ऐप को हिंदी भाषा के अलावा कई भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले AwaasPlus App को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसके बाद अपना आधार नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके सबमिट कर दें। आसानी के लिए पहले से ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास ही रखें।
ये भी पढ़ें: Union Budget 2025: क्या होता है बजट से पहले पेश होने वाला Economic Survey?
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
52 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
2 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines