हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल, हिमाचल में भारी बारिश के साथ पड़े ओले

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार की सुबह बारिश का दौर जारी रहा. किन्नौर जिले की चौरा और तरंडा पंचायतों में बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ पड़े ओले. (Photo: ANI)

देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. इस बीच अगर आप वीकेंड पर पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार मौसम का हाल जान लेना बहुत जरूरी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 28 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें वहां हो रही भारी बारिश के साथ ओले पड़ते दिखाई दे रहे हैं.

हिमाचल में बारिश के साथ जोरदार बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार की सुबह बारिश का दौर जारी रहा. किन्नौर जिले की चौरा और तरंडा पंचायतों में बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय किसानों के मुताबिक, अचानक हुई ओलावृष्टि से सब्जियों के पौधे बर्बाद हो गए हैं. कई खेतों में फसलें भी प्रभावित हुई हैं. किसानों को आशंका है कि इसका असर आने वाले दिनों में उत्पादन पर पड़ सकता है. मौसम में अचानक आए बदलाव ने किसानों के साथ-साथ टूरिस्टों की चिंता भी बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड से पंजाब-हरियाणा तक महसूस हुए झटके

विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तराखंड सहित कई राज्यों में 7 से 12 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है.

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-NCR में 7 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर हवा चलने और इसकी गति करीब 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola