हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, तिरंगा मार्च के बाद अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?

अभिजीत दीपके शाम करीब 4:50 बजे कनॉट प्लेस जाने के लिए घर से निकले. कुछ ही मिनटों बाद पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने अभिजीत दीपके को ले जा रहे पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की.

विज्ञापन
CJP ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम पांच बजे तिरंगा मार्च आयोजित करने का आह्वान किया गया था. (Photo: ANI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार को हुए ‘तिरंगा मार्च’ के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया. इस बीच बड़ी भीड़ ने हाथ में तिरंगा और पोस्टर लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दिल्ली पुलिस और आरएएफ जनावों द्वारा पहले ही रोक लिया गया. पुलिस की कार्रवाई के बीच CJP ने पहले ही दावा कर दिया था कि अगर अभिजीत दीपके को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोका जाता है, तो आंदोलन जारी रखने के लिए ‘प्लान B’ तैयार है.

‘प्लान B’ का ऐलान कर सकती है CJP

गौरतलब है कि CJP ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम पांच बजे तिरंगा मार्च आयोजित करने का आह्वान किया गया था. हालांकि, इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंधों के चलते प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक नहीं पहुंच सका. तिरंगा मार्च से पहले ही सीजेपी की मीडिया टीम के सदस्य विजय एम ने कहा था कि अगर दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को हिरासत में लेती है या उन्हें कनॉट प्लेस पहुंचने से रोकती है, तो सीजेपी दूसरी योजना का ऐलान करेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच, छूटे पात्र वोटर्स को मिलेगा मौका

विज्ञापन

घर से निकलते ही हिरासत में लिए गए दीपके

शुक्रवार दोपहर पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित उस आवास पर पहुंचे, जहां दीपके ठहरे हुए थे. यहां उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का हवाला देते हुए मार्च में शामिल नहीं होने का नोटिस दिया गया था. इसके बावजूद अभिजीत दीपके शाम करीब 4:50 बजे कनॉट प्लेस जाने के लिए घर से निकले. कुछ ही मिनटों बाद पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने अभिजीत दीपके को ले जा रहे पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: मार्च के दौरान तिरंगे का हुआ अपमान तो क्या होती है सजा? दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए भारतीय झंडे से जुड़े नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola