---विज्ञापन---

देश angle-right

पीयूष गोयल ने बताया 2024 में BJP को मिलेगी कितनी सीटें, कांग्रेस के भविष्य का भी किया खुलासा

Piyush Goyal predicted 400 Plus Seat For NDA in 2024 Loksabha Election: पीयूष गोयल ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन में चल रही लड़ाई पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि INDIA के साझेदार एक-दूसरे से लड़ते रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Piyush Goyal predicted 400 Plus Seat For NDA in 2024 Loksabha Election: अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल अभी छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, जो भाजपा और कांग्रेस के लिए ‘सेमीफाइनल’ से कम नहीं है। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक मीडिया संस्थान के समिट में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटें जीत सकता है। इसके अलावा उन्होंने यूपी की सभी 80 सीटों पर एनडीए का कब्जा होने की अभूतपूर्व भविष्यवाणी की।

भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए ने 2019 में 353 सीटें जीतीं थी। आजादी के बाद 400 सीटें जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम है।

---खबर नीचे जारी है---

पीयूष गोयल ने इंडिया गठबंधन की लड़ाई पर साधा निशाना

पीयूष गोयल ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन में चल रही लड़ाई पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि INDIA के साझेदार एक-दूसरे से लड़ते रहे हैं। आप उन शब्दों का इस्तेमाल अपने दुश्मनों के लिए भी नहीं करते हैं जो अखिलेश यादव और कांग्रेस एक-दूसरे के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। नीतीश कुमार ने हाल ही में कांग्रेस पर हमला किया था और कहा था कि इंडिया ब्लॉक और पार्टी में कुछ भी नहीं हो रहा है। कांग्रेस सिर्फ चुनाव में व्यस्त है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के गठबंधन में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो अपने प्रभाव क्षेत्र से बाहर चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सके। अखिलेश यादव, ममता बनर्जी यूपी और पश्चिम बंगाल के बाहर एक वोट भी नहीं जोड़ सकते।

हम कांग्रेस को खत्म नहीं करना चाहते- गोयल

पीयूष गोयल से पूछा गया कि भाजपा की राजनीति में कांग्रेस की क्या अहमियत है? इसके जवाब में पीयूष गोयल ने कहा कि हर बात पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना जरूरी नहीं है। लेकिन हम कांग्रेस को खत्म नहीं करना चाहेंगे। कांग्रेस का अस्तित्व है, गांधी परिवार का अस्तित्व भी होना चाहिए। यह परिवार कई दशकों से पार्टी चला रहा है, वे भविष्य में शासन भी कर सकते हैं। हालांकि, हमारा मानना ​​है कि अगर राजनीति में उनका प्रभाव कम हो जाता है, तो हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत होने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से लालू यादव को झटका, लेन-देन करने वाले कारोबारी की याचिका खारिज

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 04, 2023 03:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola