अगर सरकार बनी तो कैबिनेट में क्या होगा पीयूष गोयल का रोल? केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा 

Piyush Goyal Interview: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे पूरी तरह विश्वास है कि पीएम मोदी के तीसरे टर्म में हम दुनिया की नंबर 3 इकॉनमी बन जाएंगे। पीयूष गोयल ने आज उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से नामांकन किया है।

piyush goyal, bjp, interview, news 24, anurradha prasad

Piyush Goyal Interview: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस का वॉशिंग मशीन का बयान घिसा पिटा और पुराना हो चुका है। न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में पीयूष गोयल ने बड़ी बेबाकी से लोकसभा चुनाव 2024 और कांग्रेस के आरोपों समेत कई अन्य विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन

अनुराधा प्रसाद ने कहा- आप अपनी सरकार बनने को लेकर काफी आश्वस्त हैं। अगर आपकी सरकार बनी तो नई सरकार में आपकी क्या भूमिका रहेगी? आप अभी वाणिज्य और उद्योग मंत्री हैं, इससे पहले रेलवे मंत्री थे।

विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कहा- बीजेपी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। हमारे लिए देश पहले है, हम बाद में है। मुझे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे ईमानदारी और अपनी पूरी शिद्दत से निभाऊंगा।

विज्ञापन

अनुराधा प्रसाद ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अगले कुछ साल में हम दुनिया की नंबर 3 इकॉनमी बनना चाहते हैं, क्या यह संभव हो पाएगा?

पीयूष गोयल ने कहा- मुझे पूरी तरह विश्वास है कि पीएम मोदी के तीसरे टर्म में हम दुनिया की नंबर 3 इकॉनमी बन जाएंगे। देश की विकास दर के आंकड़ें इसकी गवाही देते हैं। 2014 में जब बीजेपी सरकार में आई तो हम 11वें नंबर पर थे।

विज्ञापन

अनुराधा प्रसाद ने कहा- विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि बीजेपी के पास एक गुजरात मॉडल की वॉशिंग मशीन है, उनके साथ जो भी जाता है वह धूल जाता है, वह जिसे चाहते हैं ईडी, सीबीआई समेत अन्य जांच एजेंसियों से डरा-धमका कर अपने साथ कर लेते हैं।

पीयूष गोयल ने कहा- कांग्रेस का वॉशिंग मशीन वाला बयान घिसा पिटा और पुराना हो चुका है। इस तरह के बयान से क्या वे ऐसा कहना चहाते हैं कि जो उनकी पार्टी से हमारे साथ आए वे भ्रष्ट थे? आखिर भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता है तो कांग्रेस के लोगों को इतनी तकलीफ क्यों होती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ