पुराने नेताओं का टिकट क्यों काट रही बीजेपी, पीयूष गोयल ने न्यूज 24 से खास बातचीत में दिया जवाब

Piyush Goyal Interview: सीटिंग सांसदों के टिकट काटने के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि पार्टी में अलग-अलग समय पर हम कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं। पार्टी में सभी लोग साथ हैं, हमारी पार्टी मजबूत टीम है और एक साथ काम कर रही है।

piyush goyal, bjp, interview, news 24, anurradha prasad
विज्ञापन

Piyush Goyal Interview: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर है, हम इस बार 400 पार कर जायेंगे। बता दें आज पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से नामांकन किया है।

विज्ञापन

अनुराधा प्रसाद ने कहा- आज तक आप प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाते थे। आप पीछे से चुनाव अभियानों की योजना और उनका क्रियान्वयन देखते थे, आज आप प्रत्याशी हैं और फ्रंट में आकर खुद गली-गली घूम रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा- मुझे राजनीति में करीब 40 साल से अधिक हो गए हैं। मैं उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के पहले चुनाव में उनके साथ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जनता के बीच जाने का मौका दिया है। अभी काफी कुछ सीख रहा हूं, आगे जनता के लिए कई काम करने हैं।

विज्ञापन

अनुराधा प्रसाद ने कहा- आप अपनी नई भूमिका में आसानी से शिफ्ट हो गए। क्या आपको डर लग रहा है? क्या आपकी आसान जीत के लिए पार्टी ने आपको सुरक्षित सीट दी है?

पीयूष गोयल ने कहा- मुझे डर नहीं लग रहा, क्योंकि इस बार पूरी तरह मोदी लहर है। जनता को पीएम मोदी के काम पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि कोविड में 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया। पीएम मोदी ने वन नेशन वन राशन कार्ड के सपने को पूरा किया। अब कोई भी व्यक्ति कहीं भी अंगूठा लगाकर राशन ले सकता है। सीट का चयन पार्टी का निर्णय होता है।

विज्ञापन

अनुराधा प्रसाद ने कहा- मुंबई में बीजेपी ने गोपाल शेट्टी और पूनम महाजन का टिकट काटकर अन्य लोगों को अपना प्रत्याशी को चुना, इसके पीछे पार्टी की क्या रणनीति है?

पीयूष गोयल ने कहा- टिकट काटने का सवाल नहीं है, पार्टी में अलग-अलग समय पर हम कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं। पार्टी में सभी लोग साथ हैं, हमारी पार्टी मजबूत टीम है और एक साथ काम कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ