हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पायलटों को साल में एक बार जरूर कराना होगा डोप टेस्ट, DGCA लागू करेगा नए नियम, जानें क्या है प्लान?

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री जल्द बड़ा फैसला लेने जा रही है, जिसके तहत सभी पायलटों का साल में एक बार डोप टेस्ट ज़रूर होगा.

विज्ञापन
पायलटों के लिए DGCA लागू करने वाला है नया नियम (Photo: AI)

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री पायलटों की सेफ्टी को लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है. इसी कड़ी में मंत्रालय बड़ा फैसला लेने जा रहा है, जिसके तहत सभी पायलटों का साल में एक बार डोप टेस्ट ज़रूर होगा. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA इस बारे में स्टेकहोल्डर्स से विचार-विमर्श कर रही है. इसका मकसद है कि फ्लाइट के दौरान कोई भी पायलट किसी तरह के नशे में ना हो. अभी नियम ये है कि सिर्फ 10% पायलटों का ही टेस्ट किया जाता है. दरअसल, 4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुई टर्बुलेंस की जांच के दौरान ये पाया गया था कि फ्लाइट को उड़ाने वाला पायलट नशे में था. उसका दो बार डोप टेस्ट किया गया, जिसमें ये बात साबित हो गई. एयर इंडिया ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी पायलटों का एक बार डोप टेस्ट होना अनिवार्य कर दिया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से 164 यात्रियों को पटना ला रहे विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से हादसा टला

मंत्रालय ने दी जानकारी

सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पायलटों की ड्रग टेस्टिंग को मज़बूत करने के लिए DGCA तैयारी कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, DGCA पहले से ही एविएशन कर्मचारियों के साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए टेस्ट से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन एयर इंडिया फ्लाइट में जो हुआ उसके बाद से DGCA पर एक्शन मोड में आने की मांग उठने लगी. अगस्त की शुरुआत में पायलटों के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स’ (FIP) ने DGCA से सालाना अनिवार्य टेस्टिंग का दायरा मौजूदा 10% से बढ़ाकर 25% पायलटों तक करने की अपील की थी.

विज्ञापन

नायडू ने क्या कहा?

राममोहन नायडू ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ”हमारी राय है कि साल में एक बार भी किसी भी समय रैंडम तरीके से हर किसी का टेस्ट होना चाहिए. हमें ये देखना होगा कि सभी स्टेकहोल्डर्स इस पर कैसा रिएक्शन देते हैं, क्योंकि एक तो सुरक्षा का पहलू है और दूसरी बात ऑपरेशनल असर है. इस पर भी ध्यान देना होगा. इसलिए हम दोनों के बीच संतुलन बनाएंगे.” नशीले पदार्थों की जांच से जुड़े मौजूदा DGCA CAR नियमों में खासतौर से पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स पर फोकस किया जाता है. ये नियम सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों पर लागू होते हैं, जैसे कि एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर और सर्टिफाइंग स्टाफ, ट्रेनी पायलट, इंस्ट्रक्टर, एग्ज़ामिनर.

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट में फेल, फुकेट फ्लाइट हादसे के बाद एक्शन मोड में एयरलाइन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola