Pilots do not follow dgca rules: लाख कोशिशों के बाद पायलट, एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स डीजीसीए के रूल फॉलो नहीं कर रहे हैं। कई पायलट और क्रू मेंबर्स इस साल नशे की हालत में प्लेन को टेकऑफ कराने पहुंच गए। जुलाई तक की ही बात करें तो लगभग 40 पायलट अभी नशे की हालत में पकड़े जा चुके हैं, जो प्लेन उड़ाने आए थे। सूत्रों ने बताया कि प्लेन और यात्री की सुरक्षा को लेकर लेकर डीजीसीए की ओर से काफी सतर्कता बरती जा रही है। देशभर में तमाम हवाई अड्डों पर इस साल एक जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक लगभग 40 पायलट पकड़े गए हैं। ये लोग नशे की हालत में उड़ान के लिए पहुंच गए। लेकिन जब ब्रीथ एनालाइजर (बीए) टेस्ट हुआ तो ये लोग फेल हो गए। जिसके बाद इनको वापस भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें-कनाडा बन रहा आतंकियों का बड़ा पनाहगार; कहीं खुद के लिए ही चुनौती न बन जाएं खालिस्तानी
हद है…7 लोग तो चल भी नहीं पा रहे थे
पिछले साल 2021 की बात करें तो 19 पायलट नशे की हालत में मिले थे। वहीं, दूसरा स्टाफ भी नशे के मामले में पीछे नहीं है। इस साल लगभग 108 एयरहोस्टेस और दूसरे स्टाफ कर्मी पकड़े गए हैं, जो बीए टेस्ट में पॉजीटिव मिले हैं। पिछले साल लगभग 124 लोगों को टेस्ट में फेल पाया गया था। वहीं, 2021 में लगभग 39 लोग बीए टेस्ट में फेल मिले थे। इस साल जो लोग नशे की हालत में पाए गए हैं, उनमें से 7 तो ऐसे थे, जो चल भी नहीं पा रहे थे। लड़खड़ाकर चलने के बाद भी ये लोग एयरपोर्ट पहुंच गए।
टेकऑफ से 8 घंटे पहले न करें नशा
बीए टेस्ट फ्लाइट को टेकऑफ कराने से पहले होता है। टेस्ट को पायलट, एयर होस्टेस और दूसरे स्टाफ को पास करना पड़ता है। जो क्रू मेंबर्स पहली बार इस टेस्ट को फेल कर देता है, उसका लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबति कर दिया जाता है। दूसरी बार पकड़े जाने के बाद फिर से 3 महीने का नियम लागू होता है। अगर पायलट या स्टाफ कर्मी तीसरी बार भी इस टेस्ट को फेल कर देता है तो उसको लाइफ टाइम के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है।
मान लिया जाता है कि वह कर्मी नशे का आदी है। अब डीजीसीए की ओर से इस मामले में नियमों को और भी सख्त करने की तैयारी कर ली गई है। फ्लाइट को टेकऑफ कराने से 8 घंटे पहले जरूरी है कि पायलट नशा न करे। इसके बाद भी अगर टेस्ट में फेल हो रहा है तो उसको वापस भेज दिया जाता है।
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
33 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
36 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
43 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines