4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के प्लेन हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, इस प्लेन को उड़ा रहे मेन पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. दरअसल, एयर इंडिया का AI-2379 विमान 137 यात्रियों और आठ क्रू मेंबर्स को लेकर फुकेट से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें तेज हवा की वजह से टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इस दैरान अचानक विमान की ऊंचाई 300 फीट कम हो गई और हादसे में करीब 13 यात्री और चार क्रू मेंबर घायल हो गए.
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की वजह आई सामने, कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने का दावा, घायल हुए थे 17 यात्री
डोप टेस्ट में फेल हुए पायलट
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में उड़ान के बाद पायलट का डोप टेस्ट हुआ, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे. थोड़ी देर के बाद पायलट का एक और टेस्ट किया गया, जिसके बारे में मंगलवार को सूत्रों ने बताया कि वो भी पॉजिटिव आया है. टेस्ट में ये भी साफ हुआ है कि पायलट ने मारिजुआना का सेवन किया था. खबरें ये भी आई है कि जब टर्बुलेंस के बाद विमान 300 फीट नीचे गिरा तो पायलट अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे और और एयरबस A320neo का कंट्रोल को-पायलट के हाथ में था. विमान में आई दिक्कत पायलट की लापरवाही, तकनीकी खराबी या हाइड्रोलिक फेलियर की वजह से हो सकती है.
मामले की जांच जारी
मंगलवार को बाद में जारी एक बयान में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. मंत्रालय ने कहा- ”AAIB अभी सभी ज़रूरी टेक्निकल, ऑपरेशनल, मेडिकल और ह्यूमन-फ़ैक्टर से जुड़े सबूतों को व्यवस्थित रूप से इकट्ठा करने, सुरक्षित रखने और उनकी जांच करने में लगा हुआ है. इसमें एयरक्राफ्ट और उसके सिस्टम, रिकॉर्ड किए गए फ्लाइट डेटा, ज़रूरी ऑपरेशनल और मेंटेनेंस रिकॉर्ड, मेडिकल जानकारी और संबंधित लोगों से बातचीत की जांच शामिल है. कोई भी नतीजा निकालने से पहले सभी सबूतों की पूरी तरह से जांच की जाएगी.”
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया में कैसे बन सकते हैं कमांडर? जल्द लागू होने वाला है नया सिस्टम, AI एक्सप्रेस का अनुभव होगा अनिवार्य
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
33 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
6 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines