Photographer Suicide during Facebook Live: असम के गुवाहाटी में शनिवार को एक युवा फोटोग्राफर मृणमय तालुकदार ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर अपनी जान दे दी। तालुकदार मूल रूप से तिहू जिले के रहने वाले थे और गुवाहाटी में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार शाम को 6 बजे गीतानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक फोटोग्राफर शायद मानसिक रूप से परेशान था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने शव को पंखे से उताकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मृतक की उम्र करीब 27-28 साल के बीच थी।
पुलिस ने बताया कि तालुकदार के कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। TOI की रिपोर्ट के अनुसार मृतक तालुकदार के रिश्तेदार ने बताया कि शनिवार की सुबह अपने गृहनगर से गुवाहाटी पहुंचे तालुकदार ने उस दिन दोपहर 3 बजे के आसपास फेसबुक पर इस घटना की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ेंः जगन्नाथ यात्रा को लेकर रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, 7 जुलाई से पहले 315 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
वह कल तक ठीक था- रिश्तेदार
मैं लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के 10 मिनट बाद तक उसे देखता रहा। वह कल ठीक लग रहा था और मुझे इस बारे में कभी पता नहीं चला कि वह बीमार है। उसने एक दिन पहले नया फोन भी खरीदा था। ऐसे में उसकी आत्महत्या हम सभी के लिए रहस्य बनी हुई है। परिवार में उसके पीछे उसका भाई, भाभी और भतीजी हैं। रिश्तेदार ने बताया कि जब वह बहुत छोटा था तभी उसके माता-पिता का निधन हो गया था।
ये भी पढ़ेंः World Cup विजेता टीम इंडिया को PM मोदी ने किया फोन, रोहित शर्मा और विराट कोहली को दी बधाई
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines