'पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया' रिश्तेदार का छलका दर्द, फोटोग्राफर ने फेसबुक लाइव के दौरान किया सुसाइड

Photographer Suicide during Facebook Live:  असम के गुवाहाटी में एक फोटोग्राफर ने फेसबुक लाइव वीडियो चलाकर सुसाइड कर लिया। वह कल शाम में अपने होमटाउन तिहू से गुवाहाटी लौटा था। पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Photographer Suicide during Facebook Live

गुवाहाटी में फोटोग्राफर ने फेसबुक लाइव पर किया सुसाइड

Photographer Suicide during Facebook Live: असम के गुवाहाटी में शनिवार को एक युवा फोटोग्राफर मृणमय तालुकदार ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर अपनी जान दे दी। तालुकदार मूल रूप से तिहू जिले के रहने वाले थे और गुवाहाटी में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार शाम को 6 बजे गीतानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक फोटोग्राफर शायद मानसिक रूप से परेशान था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने शव को पंखे से उताकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मृतक की उम्र करीब 27-28 साल के बीच थी।

पुलिस ने बताया कि तालुकदार के कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। TOI की रिपोर्ट के अनुसार मृतक तालुकदार के रिश्तेदार ने बताया कि शनिवार की सुबह अपने गृहनगर से गुवाहाटी पहुंचे तालुकदार ने उस दिन दोपहर 3 बजे के आसपास फेसबुक पर इस घटना की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी थी।

वह कल तक ठीक था- रिश्तेदार

मैं लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के 10 मिनट बाद तक उसे देखता रहा। वह कल ठीक लग रहा था और मुझे इस बारे में कभी पता नहीं चला कि वह बीमार है। उसने एक दिन पहले नया फोन भी खरीदा था। ऐसे में उसकी आत्महत्या हम सभी के लिए रहस्य बनी हुई है। परिवार में उसके पीछे उसका भाई, भाभी और भतीजी हैं। रिश्तेदार ने बताया कि जब वह बहुत छोटा था तभी उसके माता-पिता का निधन हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ