नई दिल्ली: पूरे देश में कामकाजी महिलाओं की पीरियड्स के दौरान छुट्टी हो। इस बारे में नियम बनाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। अब इस याचिका पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ 24 फरवरी हो सुनवाई करेगी।
कई कंपनियां देती हैं पेड पीरियड लीव
जानकारी के मुताबिक यह याचिका अधिवक्ता विशाल तिवारी ने दायर की है। याचिका में कुछ ऐसी कंपनियों का जिक्र किया गया है जहां पर पेड पीरियड लीव दी जाती है। याचिका में कहा गया है कि मेघालय ने इस बारे में 2014 में ही एक अधिसूचना जारी की थी। बिहार में 1992 की नीति के तहत स्पेशल पीरियड लीव प्रदान की की थी।
और पढ़िए – वोट डालने के बाद CM माणिक साहा बोले- भाजपा भरोसे के साथ फिर बनाएगी सरकार
पीरियड लीव देने से इनकार संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन
आगे याचिका में कहा गया है कि किसी भी राज्य का पीरियड लीव देने से इनकार संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन होगा। याची ने आग्रह किया है कि अदालत राज्य सरकारों को पीरियड्स की छुट्टी के लिए नियम बनाने का निर्देश जारी करे। मातृत्व लाभ अधिनियम की धारा 14 का प्रभावी कार्यान्वयन किया जाए।
महिलाओं की एक नागरिकता और हो एक समान व्यवहार
याचिका के मुताबिक महिलाएं अपने मासिक धर्म के दौरान शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित होती हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में उनके साथ अलग तरह से व्यवहार किया जाता है। याची के अनुसार जब महिलाओं की एक नागरिकता है तो उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
18 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
47 mins agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
2 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
3 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
4 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
12 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines