हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Peravoor Election Result | पेरावूर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: पेरावूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, सनी जोसेफ ने मारी बाजी

Peravoor Election Results 2026: आज यानी 4 मई को केरल में हुए विधानसभा चुनाव (Kerala Vidhan Sabha Chunav Natize) के नतीजे आ रहे हैं. केरल विधानसभा की पेरावूर सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की उम्मीदवार के के शैलजा टीचर, आम आदमी पार्टी के हेनस्टन जॉर्ज और कांग्रेस के सनी जोसेफ के बीच मुकाबला है.

विज्ञापन

Live Updates

16:55 (IST) 04 May 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पेरावूर विधानसभा से सनी जोसेफ ने मारी बाजी

पेरावूर विधानसभा से सनी जोसेफ ने जीत हासिल की है. कांग्रेस के सनी जोसेफ ने 14453 वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की है.

15:33 (IST) 04 May 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पेरावूर विधानसभा से सनी जोसेफ आगे

पेरावूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कांग्रेस के सनी जोसेफ लीड बनाए हुए हैं. कांग्रेस के सनी जोसेफ 10914 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.

12:04 (IST) 04 May 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ने मनाया जीत का जश्न

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया. नेताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

11:07 (IST) 04 May 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल

केरल चुनाव नतीजों के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इस पर पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल है. कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल और लीडर रमेश चेन्निथला तिरुवनंतपुरम पार्टी ऑफिस में गले मिलते हुए.

10:48 (IST) 04 May 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पेरावूर सीट पर कांग्रेस को बढ़त

पेरावूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है. कांग्रेस के नेता सनी जोसेफ 16766 वोटों के साथ आगे हैं. दूसरे नंबर पर 13500 वोटों के साथ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की उम्मीदवार के के शैलजा टीचर हैं.

08:06 (IST) 04 May 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: वोटों की गिनती शुरू

आज विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आ रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. अब कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे. केरल की पेरावूर विधानसभा सीट पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आ हो जाएगा.

07:38 (IST) 04 May 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी

पेरावूर विधानसभा सीट पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आज हो जाएगा. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.

Peravoor Assembly Election Result 2026: केरल विधानसभा की पेरावूर सीट पर चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा इसका फैसला आज होगा. केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुआ था जिसके नतीजे आज आ रहे हैं. केरल की पेरावूर सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से के के शैलजा टीचर उम्मीदवार हैं. आम आदमी पार्टी के हेनस्टन जॉर्ज और कांग्रेस के सनी जोसेफ इस सीट से उम्मीदवार हैं. वोटों की गिनती के साथ इसका फैसला हो जाएगा कि, कौन जीत हासिल करेगा.

पेरावूर विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Peravoor Assembly Candidates)

केरल की पेरावूर सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की नेता के के शैलजा टीचर उम्मीदवार हैं. इनका मुकाबला वर्तमान विधायक कांग्रेस के सनी जोसेफ के साथ है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने हेनस्टन जॉर्ज पर भरोसा जताया है. पेरावूर विधानसभा सीट पर इस त्रिकोणीय मुकाबले के बीच कौन जीत हासिल करेगा. पेरावूर विधानसभा से कांग्रेस के सनी जोसेफ ने जीत हासिल की है.

विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (Vidhan Sabha Chunav Result 2026)

पेरावूर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला के बीच कौन जीत का स्वाद चखेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा इसका फैसला आज हो जाएगा. पेरावूर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के बीच कड़ा मुकाबला है.

विज्ञापन

साल 2021 में चुनाव के नतीजे

साल 2021 के चुनावी नतीजों की बात करें तो केरल की पेरावूप सीट से कांग्रेस के सनी जोसेफ ने जीत हासिल की थी. सनी जोसेफ ने 66706 वोट हासिल किये थे. दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता के वी सक्कीर हुसैन ने 63534 वोट हासिल किए थे. सनी जोसेफ ने 3172 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola