800 करोड़ के मालिक, 51 साल की उम्र में निधन, जानें कौन है अंबरीश मूर्ति?

Ambareesh Murty died

Ambareesh Murty file photo

विज्ञापन

Ambareesh Murty: पेपरफ्राई के को-फाउंडर अंबरीश मूर्ति का सोमवार रात को 51 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लेह में थे जब उन्हें दिल का दौरा आया। पेपरफ्राई के को-फाउंडर आशीष शाह ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की सूचना दी। उनका जन्म 10 सितंबर 1971 को हुआ था।

मोटरसाइकिल का गियर अटक गया था

इंस्टाग्राम पर अंबरीश मूर्ति का आखिरी वीडियो मनाली-लेह हाईवे का था। वह सफर में आई परेशानी के बारे में बताते सुने गए। दरअसल, उनकी मोटरसाइकिल का गियर अटक गया था।  वडियो में कहते हुए सुने गए ‘अगर भगवान ने कभी बाइकर्स के लिए स्वर्ग बनाया, तो स्वर्ग की सभी सड़कें इस तरह दिखेंगी। फ्लैट, ब्लैक टरमैक।’ आगे वह वो बोले-‘यह मनाली-लेह हाईवे के बीच मूर प्लेन है। मूर प्लेन यानी घास और पहाड़ियों का एक खुला क्षेत्र।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

https://www.instagram.com/p/CvaLzYmyYEp/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

आईआईएम से एमबीए की पढ़ाई की

जानकारी के अनुसार वर्ष 1994 में अंबरीश मूर्ति ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की। 1996 में उन्होंने आईआईएम से एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद 2011 में उन्होंने ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी खोल ली थी। बता दें पेपरफ्राई का करीब 125 शहरों में 210 से ज्यादा स्टूडियो हैं।

https://www.instagram.com/reel/CvnOkBbOFoU/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

150 स्टोर फ्रेंचाइजी और 60 स्टोर्स कंपनी चलाती है

210 स्टोर्स में से 60 स्टोर्स कंपनी चलाती है। वहीं, 150 स्टोर फ्रेंचाइजी के हैं। कंपनी करीब 20,000 फर्नीचर प्रोडक्ट ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Ambareesh Murty की नेटवर्थ करीब 800 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ