---विज्ञापन---

देश

बिहार नहीं इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, सामने होंगे ‘शॉट गन’

Lok sabha election 2024 asansol seat bjp candidate: वेस्ट बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। इससे पहले उनके बिहार से लोकसभा चुनाव में उतरने की चर्चा थी। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को इस सीट से अपना प्रत्याशी होने का ऐलान किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां अलग-अलग विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करना शुरू कर दिया है।

West bengal asansol lok sabha seat: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर रही हैं। इसी कड़ी में सुगबुगाहट है कि वेस्ट बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। बता दें तृणमूल कांग्रेस पहले ही यहां से बॉलीवुड में ‘शॉट गन’ के नाम से फेमस शत्रुघ्न सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

---विज्ञापन---

बिहार के हैं दोनों अभिनेता

अभी तक पवन सिंह की भाजपा की टिकट से बिहार में चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि व्यक्ति जहां रहता है या काम करता है उसकी इच्छा वहीं से चुनाव लड़कर लोगों की सेवा करने की होती है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह आसनसोल लोकसभा सीट पर सक्रिय भी हो गए हैं। पार्टी के स्थानीय नेता उनसे संपर्क में हैं और मतों को अपने पार्टी के हक में करने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।

सोनाक्षी सिन्हा करेंगी पिता का प्रचार

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा आसनसोल पहुंच गई हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां की अलग-अलग विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनाव की तारीखों की आधिरकारिक घोषणा के बाद सोनाक्षी सिन्हा भी आसनसोल पिता का प्रचार में पहुंचेंगी।

---विज्ञापन---

यह है पवन के चुनाव मैदान में उतरने का कारण 

जानकारी के अनुसार पवन सिंह अपनी मां की ख्वाहिश पूरी करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उनकी उम्मीदवारी पर फिलहाल भाजपा ने कोई  पुष्टि नहीं की है। भाजपा सूत्रों ने के अनुसार जल्द ही उनके नाम की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा किस राज्य में कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव? पूरा प्लान आया सामने

---विज्ञापन---

(इनपुट-अमर देव पासवान)

First published on: Mar 01, 2024 05:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola