दुनिया की टॉप-30 एयरलाइंस बनने की राह पर है अकासा एयर, लेकिन कैसे हुआ यह मुमकिन?

Akasa Air के को-फाउंडर ने बताया है कि एयरलाइन जल्द ही दुनिया की टॉप-30 एयरलाइंस की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। यह कैसे हुआ, आइए जानते हैं…

akasa air top 30 airlines in world

दुनिया की टॉप-30 एयरलाइंस में जल्द ही शामिल होगी अकासा एयर

Akasa Ait path on Path of becoming top 30 largest airlines in world: अकासा एयर दुनिया की टॉप-30 एयरलाइंस बनने की रहा पर है। ऐसा हाल ही में 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर के बाद मुमकिन हुआ है। यह दावा एयरलाइन के को-फाउंडर और सीईओ विनय दुबे ने गुरुवार को किया। बोइंग और अकासा एयर ने विंग्स इंडिया 2024 एयर शो के दौरान खुलासा किया कि अकासा ने अपनी ऑर्डर बुक में 150 और जेट जोड़े हैं, जिसमें 737-10 हवाई जहाज और अतिरिक्त 737-8-200 जेट शामिल हैं।

विज्ञापन

‘3500 कर्मचारियों पर बहुत गर्व है’

विज्ञापन

विनय दुबे ने कहा कि हमें अकासा एयर के 3500 कर्मचारियों पर बहुत गर्व है, जिनके बिना हम इस ऐतिहासिक ऑर्डर का अनाउंसमेंट नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन 150 विमानों के ऑर्डर के साथ अब हमारे पास कुल 226 विमानों का ऑर्डर है। अब हम गर्व और विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम दुनिया की टॉप-30 एयरलाइन बनने की राह पर हैं।

यह कैसे मुमकिन हुआ?

विज्ञापन

अकासा एयर के सीईओ ने कहा कि यह दो चीजों की बदौलत संभव हुआ है। पहला अकासा एयर के लिए काम करने वाले लोगों की इच्छाशक्ति और दूसरा अपना देश भारत है। उन्होंने कहा कि जब सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद बढ़ रहा है, सरकार के पास उस तरह का बुनियादी ढांचा, निवेश और नीतियां हैं, जो हमें यह विश्वास दिलाती हैं कि एक आम आदमी भी विमान में सफर कर सकता है।

विज्ञापन

‘अधिक से अधिक घरेलू गंतव्यों को जोड़ने पर ध्यान’

विनय दुबे ने बताया कि घरेलू स्तर पर हम पहले से 17 गंतव्यों के लिए उड़ान भर रहे हैं। हाल ही में हमने 18वें गंतव्य के रूप में अयोध्या की घोषणा की है। हमारा ध्यान अधिक से अधिक घरेलू गंतव्यों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हम दोहा, रियाद, जेद्दा और कुवैत के लिए उड़ान सेवा शुरू करना चाहते हैं।

विज्ञापन

राकेश झुनझुनवाला का किया धन्यवाद

अकासा एयर के को-फाउंडर ने दिवंगत अरबपति और जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला को भी एयरलाइन में निवेश करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एयरलाइन को वित्तीय रूप से मजबूत होना चाहिए। इसमें हमारी मदद राकेश झुनझुनवाला ने की, जिसके लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

विज्ञापन

अकासा एयरलाइन की स्थापना कब हुई?

बता दें कि अकासा एयरलाइन की स्थापना 2022 में हुई थी। इसकी हिस्सेदारी घरेलू बाजार में लगभग चार प्रतिशत है। यह परिचालन के 17 महीनों के भीतर 200 से अधिक विमानों का ऑर्डर करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ