हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'कोई सीट पर नहीं बैठेगा', एयरलाइन स्टाफ से उलझे पैसेंजर, IndiGo थप्पड़ कांड के बाद नया वीडियो वायरल

Passengers Quarrel With IndiGo Staff: एयरलाइन स्टाफ और पैसेंजर्स के बीच फ्लाइट में देरी की वजह से टकराव देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
पैसेंजर्स और एयरलाइन स्टाफ का उलझते हुए एक और वीडियो वायरल

Passengers Quarrel With IndiGo Staff: इन दिनों कई फ्लाइट घने कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं। इसके चलते पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद जैसे-तैसे उन्हें फ्लाइट में एंट्री मिल जाती है, लेकिन उड़ान नहीं भर पाते तो गुस्सा फूट जाता है। इंडिगो फ्लाइट में थप्पड़ कांड के बाद अब एक बार फिर एयरलाइन स्टाफ और पैसेंजर उलझते हुए नजर आ रहे हैं। श्रीनगर से इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पैसेंजर्स का गुस्सा फूटता नजर आ रहा है।

टेकऑफ में देरी की वजह से भड़के

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो श्रीनगर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि एग्जिट गेट पर खड़े कुछ लोग पायलट और क्रू मेंबर से उलझ रहे हैं। वे फ्लाइट के टेकऑफ में देरी की वजह से भड़क गए। लोग कहते सुनाई देते हैं- किसी ने टच नहीं किया है। हम में से कोई भी सीट पर नहीं बैठेगा। हमें कम्पंसेशन का पूरा मैसेज चाहिए या फिर हमें लिखित में दे दीजिए। फ्लाइट में बैठने के बाद आप ऐसे कैसे कर सकते हो।

हम अब बैठेंगे ही नहीं

इसके बाद एक लड़की पैसेंजर्स से कहती है- वेट, वेट एवरीबडी वेट…बताइए आप क्या कहना चाहते हैं। इसके बाद एयरलाइन स्टाफ कहता है कि आगे हमारे मैनेजर आपसे बात करेंगे। इसके बाद पैसेंजर्स का गुस्सा एक बार फिर फूट जाता है। वे कहते हैं- नहीं, हम अब बैठेंगे ही नहीं।

इसके बाद एक महिला कहती है- आपने फ्लाइट में आकर कैंसिल बोला। इसके बाद स्टाफ कहता है कि आप दो मिनट सीट पर बैठे रहें, लेकिन पैसेंजर उनकी बात मानने को तैयार नहीं होते।

बता दें कि फ्लाइट में लगातार हो रही देरी के बाद डीजीसीए ने नई एसओपी जारी कर दी है। इसमें यदि कोई फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है तो उसे कैंसिल करना होगा। इसके साथ ही पैसेंजर्स को वॉट्सएप, ईमेल, मैसेज और अपनी वेबसाइट पर इसकी सूचना देनी होगी।

ये भी पढ़ें: देर होने पर भी यात्रियों को फ्लाइट से क्यों नहीं उतारती हैं एयरलाइंस? ये है वजह 

ये भी पढ़ें: कौन है IndiGo फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने वाला साहिल कटारिया? हनीमून पर जा रहा था गोवा 

ये भी पढ़ें: IndiGo की फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़, रूस की महिला ने सुनाई आपबीती 

ये भी पढ़ें: IndiGo पर केस करेंगे Ranvir Shorey, 10 घंटे तक हुई असुविधा पर भड़के एक्टर 

ये भी पढ़ें: Indigo पर आफत! रनवे पर खाना खाते यात्र‍ियों का Video हुआ Viral, केंद्र सरकार ने भेजा नोटिस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें