कोलकाता: घोटाले के आरोपी बंगाल के कैबिनटे मंत्री पार्थ चटर्जी को सभी पद से हटा दिया गया है। पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता पर ममता बनर्जी ने एक्शन ले लिया है। पार्थ चटर्जी फिलहाल उद्योग मंत्री थे। जब वह शिक्षा मंत्री थे उस दौरान हुए घोटाले के लिए उनको गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी ने उनके कई ठिकानों से 20 करोड़ से ज्यादा पैसे जब्त किए हैं।

बुधवार को ईडी ने अर्पिता के दूसरे घर पर छापा मारा। इसमें भी 20 करोड़ रुपये करीब कैश मिला था। इसी के साथ-साथ कई किलो सोना भी वहां से बरामद हुआ था। बंगाल के चीफ सेक्रेटरी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, पार्थ चटर्जी को उद्योग मंत्री के पद से हटाये जाने के साथ-साथ बाकी पदों से भी हटाया गया है।

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में मंत्री की गिरफ्तारी के बाद ममता सरकार चौतरफा घिर गई थी। बीजेपी और कांग्रेस समेत दोनों विपक्षी दल लगातार ममता सरकार पर हमलावर थे। अब ममता बनर्जी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्थ को मंत्री पद के साथ सभी पदों से हटा दिया है।

ईडी ने बुधवार को भी छापेमारी की। इसमें 27 करोड़ 90 लाख कैश, 6 किलो सोना मिला। फ्लैट में कहां-कहां पैसे रखे हैं इसके बारे में अभी भी जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बेडरूम में, ड्रॉइंग रूम में और टॉयलेट में तो सबसे ज्यादा नोट ठूंसकर रखे गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ