हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

26 सितंबर से संसदीय स्थायी समिति का पुनर्गठन किया गया है. शनिवार को लोकसभा बुलेटिन में इस बात का ऐलान करते हुए जानकारी दी गई.

विज्ञापन
संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन (Photo: ANI)

26 सितंबर से संसदीय स्थायी समिति का पुनर्गठन किया गया है. शनिवार को लोकसभा बुलेटिन में इस बात का ऐलान करते हुए जानकारी दी गई. इसमें 24 पैनलों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. कांग्रेस सांसद शशि थरूर को विदेश मामलों की कमेटी के प्रमुख के तौर पर फिर से नियुक्त किया गया है. वहीं, कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति का अध्यक्ष कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद का चुनाव कैसे होता है? वोटिंग से लेकर MP बनने तक समझिए पूरी प्रक्रिया

किसे मिली, क्या जिम्मेदारी?

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने वाणिज्य समिति के अध्यक्ष के रूप में TMC की डोला सेन की जगह ली. वहीं, बीजेपी के निशिकांत दुबे कम्युनिकेशन्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कमिटी के प्रमुख बने रहेंगे. डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पुनर्गठित उद्योग समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पुनर्गठित वित्त समिति का अध्यक्ष बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को बनाया गया है.

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर को क्या मिला?

राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की समिति की अध्यक्षता करेंगे और बीजेपी के राधा मोहन सिंह रक्षा समिति की अध्यक्षता करेंगे. बीजेपी के अनुराग सिंह ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन समिति का नेतृत्व करेंगे. वहीं, कांग्रेस के मुकुल वासनिक शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं. बीजेपी की मेधा विश्राम कुलकर्णी विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन समिति की प्रमुख होंगी, और जेडी(यू) के संजय कुमार झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति की अध्यक्षता करेंगे.

ये भी पढ़ें: Explainer: संसद में सांसदों को लेकर क्या हैं नियम, क्यों किए जाते निलंबित और क्या-कितनी मिलती है सजा‌?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola