हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लोकसभा में 57% और राज्यसभा में 43% हुआ काम, BJP के इस सांसद को कहनी पड़ी प्रोडक्टिविटी 100% करने की बात

Parliament Winter Session 2024: पूरे सत्र के दौरान लोकसभा में 5 विधेयक पेश किए गए और इनमें से 4 विधेयक पारित हुए। इसके अलावा शून्य काल के दौरान अरजेंट पब्लिक इम्पोर्टेंस के कुल 182 मामले उठाए गए।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो

Parliament Winter Session 2024: शीतकालीन सत्र में लोकसभा में 57% और राज्यसभा में 43% काम हुआ है। बताया जा रहा है कि ये अब तक के सत्रों में सबसे कम काम है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था। बीते 26 दिन चले इस सत्र अब तक 19 बैठकें हुईं और ये 62 घंटे तक चली। जानकारी के अनुसार पूरे सत्र के दौरान लोकसभा में 5 विधेयक पेश किए गए और इनमें से 4 विधेयक पारित हुए।

लोकसभा के इस सत्र के दौरान प्रोडक्टिविटी 57.87% रही और शून्य काल के दौरान अरजेंट पब्लिक इम्पोर्टेंस के कुल 182 मामले उठाए गए। आज सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद के कामकाज में व्यवधान डाला गया, जिसके चलते संसद में बेहद कम कामकाज हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें संसद की प्रोडक्टिविटी 100% से भी ऊपर ले जाने की कोशिश करनी चाहिए न कि उसे कम करने की।

ये भी पढ़ें: Video: अंबेडकर ने कहां से लिया था नीला रंग? बन गया दलितों के आंदोलन का प्रतीक

विज्ञापन

17वीं लोकसभा में 274 बैठकें हुई थीं और 222 बिल पास हुए थे

बता दें संसद के कामकाज में लगातार कमी देखी जा रही है। बीते बजट सत्र में प्रोडक्टिविटी 135% रही थी, वहीं, इस दौरान राज्यसभा में प्रोडक्टिविटी 112% रही थी। जबकि इससे पहले 17वीं लोकसभा में 274 बैठकें हुई थीं और 222 बिल पास हुए थे। उस समय 1354 घंटे काम किया गया था। आज सत्र स्थगित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संसद के किसी के द्वार भी धरना-प्रदर्शन करना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से ज्यादा बांग्लादेश में बहा हिंदुओं का खून, विदेश मंत्रालय ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola