Parliament Session 2024 Update: देश के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। एनडीए की ओर से ओम बिरला तो इंडिया की ओर से के. सुरेश स्पीकर पद के प्रत्याशी होंगे। दोनों नेता अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में कल स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा। बुधवार सुबह 11 बजे लोकसभा स्पीकर के लिए मतदान होगा। इससे पहले स्पीकर पद के लिए आम सहमति बनने की बात की जा रही थी। वहीं आज नामांकन करने का आखिरी दिन भी था।
बता दें कि एनडीए के पास 293 सांसद है जबकि इंडिया के पास 234 सांसद हैं। ऐसे में अगर चुनाव होता है तो ओम बिरला की जीत तय मानी जा रही है। ऐसे में अब डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर तकरार होनी तय है। बता दें कि एनडीए यह पद अपने सहयोगियों को देना चाहता है जबकि परंपरा के अनुसार यह पद विपक्ष को मिलना चाहिए।
विपक्ष की ओर के सुरेश ने दाखिल किया नामांकन
इससे पहले संसद भवन में प्रधानमंत्री के कार्यालय में नरेंद्र मोदी और ओम बिरला के बीच बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू भी मौजूद रहे। वहीं डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है।
विपक्ष को राजनाथ सिंह के फोन का था इंतजार
वहीं इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज अखबार में लिखा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया और उन्होंने उनसे स्पीकर को समर्थन देने को कहा। पूरे विपक्ष ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे को वापस बुलाएंगे लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है।
बता दें कि राजनाथ सिंह ने जब स्पीकर पद पर आम सहमति के लिए खड़गे को फोन किया तो उन्होंने स्पीकर पद के लिए सहमति देने की बात की लेकिन एक शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को मिलना चाहिए। हालांकि इस पर अभी राजनाथ सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बलराम जाखड़ के रिकाॅर्ड की करेंगे बराबरी
राजस्थान के कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सांसद ओम बिरला 2019 से 2024 तक 17वीं लोकसभा के स्पीकर रह चुके हैं। अगर वे लोकसभा स्पीकर को लेकर होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करते हैं तो वे कांग्रेस के बलराम जाखड़ की बराबरी कर लेंगे। बता दें कि बलराम जाखड़ के बेटे सुनील जाखड़ अभी बीजेपी में शामिल हुए हैं और वे पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस के बलराम जाखड़ 1980 से 1985 और 1985 से 1989 तक लगातार दो बार स्पीकर रहे थे। वहीं एनडीए की ओर से बालयोगी और पीए संगमा दो बार स्पीकर बने थे लेकिन वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ेंः लोकसभा स्पीकर पर राजस्थान के इस दिग्गज नेता के नाम पर लगी मुहर, जेडीयू-टीडीपी भी खुश
ये भी पढ़ेंः आखिरकार टूट गया आतिशी का अनशन, डॉक्टर ने दी दिल्ली जल मंत्री की हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
'जनता की चरणों में शीश झुकाता हूं', भारत संकल्प सभा में बोले PM मोदी
16 mins ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
30 mins agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
1 hr agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
3 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
3 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
11 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines