लोकसभा स्पीकर पर राजस्थान के इस दिग्गज नेता के नाम पर लगी मुहर, जेडीयू-टीडीपी भी खुश

Lok Sabha Speaker Election: पीएम मोदी आज लोकसभा स्पीकर के नाम का प्रस्ताव संसद में पेश करेंगे। इस बीच खबर है कि राजस्थान के किसी दिग्गज नेता को एक बार फिर से लोकसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। वहीं उनके नाम को एनडीए के सभी घटक दलों में भी आम सहमति है।

Lok Sabha Speaker Election 2024

कौन बनेगा 18वीं लोकसभा का स्पीकर?

Lok Sabha Speaker Election: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज लोकसभा स्पीकर का प्रस्ताव रखेंगे। इसके लिए उनके पास 12 बजे तक का समय है। इस बीच खबर है कि बीजेपी एक बार फिर कोटा-बूंदी सांसद ओम बिड़ला को स्पीकर बना सकती है। जानकारी के अनुसार उनके पास एनडीए के सभी घटक दलों में आम सहमति बनाई जा चुकी है। अब बस पीएम के लोकसभा में प्रस्ताव पेश करने का इंतजार है। वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से संपर्क साधा हैं। स्पीकर चुनाव के लिए आज ही नामांकन होना है।

ओम बिरला के अलावा राधामोहन सिंह, आंध्र से बीजेपी सांसद डी. पुरंदेश्वरी और प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब का नाम भी रेस में बना हुआ है। बता दें कि लोकसभा स्पीकर के लिए एनडीए प्रत्याशी आज 12 बजे नामांकन करेंगे। बता दें कि आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में कल स्पीकर का चुनाव होगा।

इस बार विपक्ष भी भर रहा हुंकार

अगर लोकसभा स्पीकर के लिए विपक्ष भी उम्मीदवार उतार देता है तो ऐसा पहली बार होगा जब चुनाव की नौबत आएगी। ऐसे में स्पीकर को चुनने को लेकर अब तक चली आ रही परंपरा भी टूट जाएगी। परंपरा के अनुसार स्पीकर का पद सत्ताधारी दल और डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष के पास रहता है। ऐसे में अगर दोनों पदों के लिए चुनाव की नौबत आएगी तो एनडीए की जीत तय मानी जा रही है। बता दें कि चुनावी नतीजों के बाद से विपक्ष देश की जनता को यह संदेश देना चाह रहा है कि वे इस बार मजबूत हुए हैं।

डिप्टी स्पीकर का पद चाहता है विपक्ष

वहीं विपक्षी नेताओं ने कहा कि अध्यक्ष पद पर हमारा फैसला एनडीए के रुख पर निर्भर करेगा। इंडिया नेताओं की मानें तो अगर सरकार सहमति नहीं बनाती है तो विपक्ष चुनाव लड़ेगा। गौरतलब है कि इस बार विपक्ष डिप्टी स्पीकर का पद चाहती है जोकि परंपरा के अनुसार ठीक भी है लेकिन बीजेपी डिप्टी स्पीकर का पद सहयोगी दलों को देना चाहती है। इसके लिए वह चुनाव करवाने को भी तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ