Parliament Security Breach: संसद में घुस कर हमला करने वाले चारों आरोपियों को आज फिर से कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से चारों आरोपियों नीलम, मनोरंजन, सागर और अमोल के लिए 15 दिन का रिमांड मांगा। कोर्ट ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए चारों आरोपियों को 15 दिन के रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वे 15 दिन के रिमांड के दौरान पूरी साजिश का पता लगाएं और पूरी रिपोर्ट पेश करें।
कोर्ट में पुलिस की दलील
5 जनवरी को कोर्ट में आरोपियों को फिर से पेश किया जाएगा। पुलिस ने रिमांड की मांग करते हुए कोर्ट में दलील दी कि आरोपी नीलम, मनोरंजन, सागर, अमोल को जांच के लिए कई जगहों पर लेकर जाना है, ताकि हमले के पीछे का असली मकसद का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से जो सबूत मिले हैं, उसे अभी क्रॉस वेरिफाई करना है। साथ ही जो सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए हैं, उसको स्पेशलाइज्ड लोगों से चेक करवाना है।
यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach : मेट्रो, एयरपोर्ट के बाद अब संसद की सुरक्षा CISF के हवाले
हमला का सह-साजिशकर्ता गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने हाल ही में संसद में हमला करने वाले सह-साजिशकर्ता महेश कुमावत को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस पूरे हमले का ‘मास्टरमाइंड’ ललित झा है, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
5 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
7 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
15 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
16 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
17 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
19 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines