Parliament Monsoon Session: राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक साथ टी पार्टी में नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। मुलाकात में राहुल गांधी की राजनाथ सिंह से भी बातचीत हुई। जिसमें रक्षा मंत्री ने यूक्रेन की स्थिति पर नजर रखने की बात कही। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस में बहुत प्रतिभाशाली नेता हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया है। बता दें कि आज मानसून सेशन का आखिरी दिन था।
राहुल ने प्रधानमंत्री का किया अभिवादन
सेशन के स्थगित होने के बाद एक चाय बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल और अमित शाह समेत कई बड़े लीडर नजर आए। इसमें स्पीकर ओम बिरला ने मानसून सेशन के दौरान क्या-क्या काम किया गया उसकी जानकारी दी। साथ ही प्रोडक्टिविटी पर बात की गई। राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री से यूक्रेन की स्थिति पर भी बात की।
ये भी पढ़ें: खिलाड़ियों के शोषण, BCCI पर कंट्रोल… क्या है नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल? लागू होने पर होंगे 5 बड़े बदलाव
राहुल गांधी को असुरक्षा और घबराहट में डाल रहे- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि ‘विपक्ष के पास बहुत से अच्छे युवा नेता हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम ने कहा कि ‘ये गांधी परिवार की असुरक्षा ही है जिसकी वजह से उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। ये युवा राहुल गांधी को असुरक्षित और असहज और घबराहट में डाल सकते हैं।’
21 जुलाई से शुरू हुआ था मानसून सेशन
सेशन के अखिरी दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में लगातार हुए हंगामों पर भी बात की। उन्होंने शिष्टाचार और परंपराओं की कमी पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की। आखिर में उन्होंने गरिमापूर्ण चर्चा की जरूरत पर फोकस किया। बता दें कि मानसून सेशन की शुरुआत 21 जुलाई 2025 को हुई थी। एएनआई के मुताबिक, इस सेशन में कुल 12 विधेयक पारित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: क्या हैं एंटी डोपिंग और नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025? जो लोकसभा में हुए पास
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
8 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines