Parliament Monsoon Session: मानसून सेशन का आखिरी दिन, राहुल गांधी और पीएम मोदी ने एक साथ की 'चाय पार्टी'

Parliament Monsoon Session: पार्लियामेंट सेशन का आज आखिरी दिन है। सेशन स्थगित होने के बाद एक चाय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष एक साथ आया। पीएम मोदी और राहुल गांधी एक साथ बैठे नजर आए।

Narendra Modi

Photo Credit- X

Parliament Monsoon Session: राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक साथ टी पार्टी में नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। मुलाकात में राहुल गांधी की राजनाथ सिंह से भी बातचीत हुई। जिसमें रक्षा मंत्री ने यूक्रेन की स्थिति पर नजर रखने की बात कही। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस में बहुत प्रतिभाशाली नेता हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया है। बता दें कि आज मानसून सेशन का आखिरी दिन था।

विज्ञापन

राहुल ने प्रधानमंत्री का किया अभिवादन

सेशन के स्थगित होने के बाद एक चाय बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल और अमित शाह समेत कई बड़े लीडर नजर आए। इसमें स्पीकर ओम बिरला ने मानसून सेशन के दौरान क्या-क्या काम किया गया उसकी जानकारी दी। साथ ही प्रोडक्टिविटी पर बात की गई। राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री से यूक्रेन की स्थिति पर भी बात की।

विज्ञापन

राहुल गांधी को असुरक्षा और घबराहट में डाल रहे- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि ‘विपक्ष के पास बहुत से अच्छे युवा नेता हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम ने कहा कि ‘ये गांधी परिवार की असुरक्षा ही है जिसकी वजह से उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। ये युवा राहुल गांधी को असुरक्षित और असहज और घबराहट में डाल सकते हैं।’

विज्ञापन

21 जुलाई से शुरू हुआ था मानसून सेशन

सेशन के अखिरी दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में लगातार हुए हंगामों पर भी बात की। उन्होंने शिष्टाचार और परंपराओं की कमी पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की। आखिर में उन्होंने गरिमापूर्ण चर्चा की जरूरत पर फोकस किया। बता दें कि मानसून सेशन की शुरुआत 21 जुलाई 2025 को हुई थी। एएनआई के मुताबिक, इस सेशन में कुल 12 विधेयक पारित किए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ