Monsoon Session 2025: संसद का मानसूत्र सत्र आज से शुरू हो गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और कई सांसद संसद भवन पहुंच गए हैं। सत्र में भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर ट्रंप के दावे, ऑपरेशन सिंदूर और वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर हंगामा हो सकता है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि 18वीं लोकसभा का पांचवां सत्र आज से शुरू हो रहा है। मानसूत्र सत्र से पहले मैं सभी दलों से आग्रह करता हूं कि वे सदन को चलाने में अपना सहयोग दें। इससे पहले पीएम मोदी ने हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया।
भारतीय हथियारों की दुनिया में वाहवाही
इस दौरान उन्होंने कहा कि मानसून नवीनता और नवसृजन का मौका है। मानसून बहुत ही अच्छे से आगे बढ़ रहा है। बारिश किसानों और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण है। यह मानसूत्र सत्र देश के लिए गौरवपूर्ण सत्र है। ये सत्र अपने आप में विजयोत्सव का रूप है। मैं कहता हूं कि ये सत्र राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव का सत्र है तो मैं पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भारत का झंडा लहराना भारत के लिए गौरव का क्षण है। पीएम ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरफ सफल रहा है। हमारी जाबांज सेनाओं ने 22 मिनट में आतंकी आकाओं को घर में घुसकर जमींदोज कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान स्वदेशी हथियारों को पूरी दुनिया ने देखा।
नक्सलवाद का दायरा कम हो रहा
पीएम ने कहा कि दुनिया में जहां-जहां पर जाता हूं वहां पर भारत के हथियारों की तारीफ हो रही है। हमारे हथियारों के प्रति दुनिया में आकर्षण बढ़ रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में नक्सलवाद का जिक्र भी किया। पीएम ने कहा कि आज नक्सलवाद और माओवाद का दायरा तेजी से कम हो रहा है। इसे खत्म करने के लिए हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बम-पिस्तौल के सामने देश का संविधान आगे बढ़ रहा है। पूरा देश संसद के इस सत्र में हर सांसद से गौरव ज्ञान सुनेगा।
ये भी पढ़ेंः ‘किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाएंगे…’, कांग्रेस हाईकमान के बाद केरल यूनिट भी शशि थरूर से नाराज
डिजिटल इंडिया-महंगाई का किया जिक्र
पीएम ने डिजिटल इंडिया का जिक्र भी किया। मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। 2014 से पहले महंगाई डबल डिजिट में थी। महंगाई की कम दर भी देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
पीएम ने अपने संबोधन के आखिर में कहा कि ये विजयोत्सव सत्र सैन्य शक्ति की सराहना करेगा और उनकी ताकत को याद कराएगा। मैं देश की जनता और राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि देश ने आज एकता की शक्ति को देखा है अब उसे और आगे बढ़ाना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः LIVE Monsoon Session Updates: ‘पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए शुक्रिया’, मानसून सत्र से पहले बोले PM मोदी
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
2 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
6 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
9 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
11 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
18 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
19 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
20 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines