'पहलगाम हमले पर पीएम को राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए था'- गोगोई

Monsoon Session Updates: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी देश के नाम संदेश देंगे। विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने के लिए 8 मुद्दों की सूची तैयार की है। ऐसे में आज पहले दिन ही संसद में हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि विपक्षी दल कड़े तेवर दिखा सकता है।

Monsoon Session 2025 | PM Modi | Rahul Gandhi

संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा।

Monsoon Session Updates: संसद का मानसून सत्र आज 21 जुलाई 2025 दिन सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र 21 अगस्त तक चलेगा और सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। वहीं सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी मीडिया को संबोधित करेंगे और देश के नाम संदेश जारी करेंगे। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने के लिए 8 मुद्दों की सूची तैयार की है। विपक्ष द्वारा सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान दे सकते हैं।

विज्ञापन

देखें आज मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Monsoon Session LIVE Updates: 'पहलगाम हमले पर पीएम को राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए था'- गोगोई

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेसी सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारतीय संसद की बैठक होने के मद्देनजर प्रधानमंत्री को राष्ट्र और संसद को प्राथमिकता देनी चाहिए थी। उन्हें (पीएम) को पहले दिन ही पहलगाम हमले पर राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए था। उनके बयान के बाद चर्चा होनी चाहिए थी। इसके बजाय, उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के कारण संसद के पहले सप्ताह में अनुपस्थित रहने का फैसला किया है। इससे भारतीय सैनिकों और शहीदों के परिजनों को क्या संदेश जाता है?

LIVE Monsoon Session Updates: पीएम की अनुपस्थिति पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेसी सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारतीय संसद की बैठक होने के मद्देनजर प्रधानमंत्री को राष्ट्र और संसद को प्राथमिकता देनी चाहिए थी। उन्हें (पीएम) को पहले दिन ही पहलगाम हमले पर राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए था। उनके बयान के बाद चर्चा होनी चाहिए थी। इसके बजाय, उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के कारण संसद के पहले सप्ताह में अनुपस्थित रहने का फैसला किया है। इससे भारतीय सैनिकों और शहीदों के परिजनों को क्या संदेश जाता है?

Monsoon Session LIVE Updates: जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग की प्रक्रिया शुरू, 145 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही एक बड़ा संवैधानिक घटनाक्रम सामने आया है। जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करते हुए 145 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को महाभियोग प्रस्ताव सौंपा है।

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा 4 बजे तक के लिए स्थगित

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज तीसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम पर चर्चा की मांग करते हुए विपक्ष ने सदन शुरू होते ही हंगामा किया, जिसके चलते पहले 12 बजे सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। 15 मिनट बाद ही कार्यवाही 2 बजे तक के लिए और फिर 4 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

Monsoon Session LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया

Monsoon Session LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो आरोप लगा रहे हैं, वे सही नहीं हैं। सरकार पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है। जब इस पर चर्चा होगी तो उन्हें बोलने का अधिकार दिया जाएगा।

Monsoon Session LIVE Updates: जस्टिस वर्मा के महाभियोग प्रस्ताव पर अपडेट

Monsoon Session LIVE Updates: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए हैं। छोटे-बड़े सभी दलों के सांसद इस प्रस्ताव के पक्ष में हैं। तकरीबन 150 सांसदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। सत्तापक्ष के 100 और कांग्रेस के 50 सांसदों के हस्ताक्षर प्रस्ताव पर हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को आज हस्ताक्षरित प्रस्ताव सौंपा जाएगा।

Monsoon Session LIVE Updates: सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का ऑपरेशन सिंदूर पर बयान

Monsoon Session LIVE Updates: शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान को करारा जवाब था, जो आतंकवादी हमले कराता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ओर से कई देशों में गई थी और आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखा था, लेकिन मेरा मानना है कि असली जीत तभी मिलेगी और जश्न तभी मनाया जाएगा, जब उन आतंकवादियों को मौत की सजा दी जाएगी, जिन्होंने पहलगाम में हमला किया। उन परिवारों को न्याय तभी मिलेगा, जब आतंकवादी पकड़े जाएंगे।

Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का बयान

Monsoon Session LIVE Updates: एअर इंडिया विमान हादसे की जांच पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैकबॉक्स का डेटा रिट्रीव किया जा रहा है। दुर्घटना में ब्लैकबॉक्स डैमेज हुआ है। ब्लैकबॉक्स को निर्माता कंपनी के जरिए डिकोड करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही ब्लैकबॉक्स का डेटा मिलेगा, हादसे की जांच पूरी होगी। ब्लैकबॉक्स से ही पता चलेगा कि दुर्घटना क्यों हुई और कैसे हुई? कुछ फॉरेन मीडिया हाउस ने मिसरिपोर्टिंग की है, लेकिन पूर्ण जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी का बड़ा बयान

Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी ने कहा कि सदन में गृह मंत्री को बोलने देते हैं, रक्षा मंत्री को बोलते देते हैं, लेकिन मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलना नहीं दिया जाता है। अगर सरकार के लोग कुछ बोलते हैं तो विपक्ष को भी अपनी बात रखने की अनुमति मिलनी चाहिए।

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा सदन की कार्यवाही 12 बजे शुरू हुई और 15 मिनट के अंदर स्थगित भी हो गई। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने नारेबाजी की, लेकिन अपील करने पर ही विपक्षी हंगामा करने से पीछे नहीं हटे तो सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Monsoon Session LIVE Updates: विपक्ष के हंगामे पर किरेन रिजिजू का बयान

Monsoon Session LIVE Updates: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सदन शुरू होते ही इस तरह विपक्ष का हंगामा करना ठीक नहीं है। सरकार को अपनी बात रखने का मौका दीजिए। आज मानसून सत्र का पहला दिन है और आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक स्पीकर की अध्यक्षता में होगी। कमेटी में उन विषयों को लेकर आएं। स्पीकर उन्हें स्वीकृति देंगे, सरकार सभी विषयों पर जवाब देने के लिए तैयार है।

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू

Monsoon Session LIVE Updates: 12 बजते ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। अब लोकसभा सदन की कार्यवाही का संचालन जगदंबिका पाल कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कर रहे हैं। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने ही विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Monsoon Session LIVE Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा को भी स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष को सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की।

Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा में जेपी नड्डा का बयान

Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन शुरू होते ही ऑपरेशन सिंदूर पर बात शुरू की, यह नियमों के खिलाफ है। केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर जवाब देगी। ऑपरेशन सिंदूर जितना बड़ा ऑपरेशन आज तक नहीं हुआ। अगर इस पर सवाल उठ रहे हैं तो केंद्र सरकार हर सवाल का जवाब देगी।

Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा में मल्लिकाजुन खरगे का बयान

Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा में भी विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर हंगामा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम के हमलावर न मारे गए हैं और न ही पकड़े गए हैं। हमने सरकार को पूर्ण समर्थन दिया है।

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा सदन की कार्यवाही स्थगित

Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई और सदन शुरू होने के बाद 23 मिनट के अंदर स्थगित भी हो गया। विपक्ष का हंगामा देखकर स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। स्पीकर ने कहा कि विपक्ष को सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। सदन को चलाना पक्ष और विपक्ष दोनों का कर्तव्य है। सदन चलने दें, केंद्र सरकार सभी सवालों का जवाब देगी।

Monsoon Session LIVE Updates: हंगामे के साथ सदन की शुरुआत

Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। लोकसभा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष ने विरोधी नारेबाजी की। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहा है। वहीं स्पीकर ने हंगामा होते देखकर कहा कि सत्र के पहले ही दिन आचरण ठीक नहीं है। सरकार सभी सवालों का जवाब देगी। सकार जवाब देने को तैयार है। सदन में नारेबाजी उचित नहीं।

Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र से पहले बोले राजीव रंजन

Monsoon Session LIVE Updates: JDU के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (Special Intensive Revision- SIR) पर चर्चा से कौन भाग रहा है? अगर आप यह कहते हैं कि जो भारत का सदस्य नहीं है, उसे वोट देना चाहिए और अगर आप संविधान की कॉपी हाथ में लेकर घूमते फिरते हैं तो जो शख्स भारतीय नागरिक नहीं है, वह भारतीय चुनाव में वोट कैसे डाल सकता है?

Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र से पहले रवि किशन का बयान

Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र शुरू होने से पहले गोरखपुर से लोकसभा सांसद रवि किशन ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद संसद के पहले सत्र को विजय उत्सव सत्र के रूप में मना रहे हैं। हमने पाकिस्तान को बर्बाद किया, उत्तर प्रदेश ने बने ब्रह्मोस का भी स्वाद पाकिस्तान को चखाया। दुर्भाग्य है कि विपक्ष ऐसा मिला है, जो भारतीय सेना पर सवाल उठाता है।

Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी और मल्लिकाजुर्न खरगे पहुंचे संसद

Monsoon Session LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संसद पहुंच गए हैं। आज मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन है और सांसद राहुल गांधी ने उन्हें ट्ववीट करके बधाई दी।

Wishing Congress President @kharge ji a very happy birthday!

Your leadership, commitment, and dedication to the people of India inspire us all.

May you be blessed with good health and happiness.

Posted by Rahul Gandhi on Sunday, July 20, 2025

Monsoon Session LIVE Updates: पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान

Monsoon Session LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को चौंकाया। आतंकवाद और आतंकियों पर पूरी दुनिया का ध्यान केंद्रित हुआ। देशहित में हमारे राष्ट्रीय दलों और राज्यों के प्रतिनिधियों ने विश्व भ्रमण किया। दुनियाभर के देशों में जाकर एक स्वर से दुनिया के सामने आतंकवादियों के आका पाकिस्तान के बेनकाब करने का अभियान चलाया। राष्ट्रहित में किए गए इस कार्य के लिए सभी प्रतिनिधियों और सभी दलों की सराहना करना चाहता हूं। विश्व ने भारत की बात को स्वीकार करने की दिशा में अपने मन के द्वार खोले, इसका श्रेय भारतीय प्रतिनिधियों को जाता है।

Monsoon Session LIVE Updates: डिजिटल ट्रांजेक्शन पर बोले PM मोदी

Monsoon Session LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महंगाई की दर डबल डिजिट में हुआ करती थी, आज 2 प्रतिशत के आस-पास है। डिजिटल इंडिया, यूपीआई आज भारत के नए सामर्थ्य हैं, जिन्हें पूरी दुनिया देख रही है। रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन दुनिया में सबसे ज्यादा हो रहा है। दुनिया में जितने हो रहे हैं, अकेले भारत में इससे ज्यादा हो रहे हैं।

Monsoon Session LIVE Updates: ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

Monsoon Session LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, 100 प्रतिशत अचीव किया। आतंकियों के घर में घुसकर 22 मिनट के अंदर ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन्हें जमींदोज कर दिया। मैंने बिहार के एक कार्यक्रम में ऑपरेशन की घोषणा की थी, जिसे भारतीय सेना ने बेहद कम समय में पूरा किया। इसमें इस्तेमाल किए गए मेड इन इंडिया एयर डिफेंस सिस्टम और हथियारों को पूरी दुनिया ने देखा। मानसून सत्र के दौरान भारत सरकार गौरव और सफलता के उन पलों को प्रकट करेगा तो भारतीय सेना को प्रोत्साहन मिलेगा। सैन्य सेक्टर में विकास के नए आयाम लिखे जाएंगे। सैन्य सेक्टर में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र को बताया विजयोत्सव

Monsoon Session LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानसून सीजन बहुत अच्छा जा रहा है और किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों को मानसून की बारिश से काफी फायदा हो रहा है। अब तक की जानकारी के अनुसार, पिछले 10 साल में पहली बार पानी का 3 गुना भंडारण हुआ है, जिससे किसानों को आगे भी फायदा होगा। मानसून सत्र देश के लिए गौरवपूर्ण सत्र है। अपने आप में विजयोत्सव का रूप है, इसलिए सबसे पहले मैं पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भारतीय तिरंगा लहराने का स्वागत करता है। भारत की स्पेस यात्रा काफी सफल रही है। लोकसभा, राज्यसभा और देशवासी जिस गौरव को महसूस कर रहे हैं, उसका यशगान होगा।

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस सांसद विजयकुमार का बयान

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत का मानसून सत्र से पहले बयान आया है। वे कहते हैं कि आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इंडिया अलायंस ने 19 जुलाई को एक बैठक की थी, जिसमें सदन में उठाने जाने वाले मुद्दे तय किए गए थे। आज कांग्रेस के नेता इन्हें सदन में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों के मन में शंकाएं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए कांग्रेस सरकार से जवाब मांगेगी।

Monsoon Session LIVE Updates: केसी वेणुगोपाल का कार्य स्थगन प्रस्ताव

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने नियम 267 के तहत लोकसभा सदन में पहलगाम में आतंकवादी हमले के परिणामस्वरूप हुई गंभीर सुरक्षा चूक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश नीति के निहितार्थ विषय पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है।

Monsoon Session LIVE Updates: सैयद नसीर हुसैन का कार्य स्थगन प्रस्ताव

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने भी कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने नियम 267 के साथ बिहार में चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन से पैदा हुई चिंताओं पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन नोटिस दिया है।

Monsoon Session LIVE Updates: रेणुका चौधरी का कार्य स्थगन प्रस्ताव

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने भी नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। एक प्रस्ताव में आंतरिक सुरक्षा में गंभीर चूक पर चर्चा, पहलगाम आतंकी हमला, सीमा पार से आतंकवाद, ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम और सरकार की विदेश नीति पर विचार-विमर्श करने का प्रस्ताव दिया गया है।

Monsoon Session LIVE Updates: बी. मणिकम टैगोर का कार्य स्थगन प्रस्ताव

Monsoon Session LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र के पहले सत्र कांग्रेस सांसद बी. मणिकम टैगोर ने गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति विफलता, पहलगाम आतंकवादी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

Monsoon Session LIVE Updates: रणदीप सुरजेवाला का कार्य स्थगन प्रस्ताव

Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने मानसून सत्र के पहले दिन सदन में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया है।

Monsoon Session LIVE Updates: आज नए इनकम टैक्स बिल पर कमेटी रिपोर्ट होगी पेश

Monsoon Session LIVE Updates: आज सत्र के पहले दिन केंद्र सरकार नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर सकती है। कमेटी ने नए इनकम टैक्स बिल को लेकर 285 सुझाव दिए हैं। 622 पेजों वाला बिल 60 साल पुराने आयकर कानून 1961 को रिप्लेस करेगा।

यह भी पढ़ें: क्या होता है प्राइवेट मेंबर बिल? संसद में कौन कर सकता है इसे पेश

Monsoon Session LIVE Updates: सत्र में पेश किए जाएंगे ये 8 नए बिल

  • मणिपुर GSD (संशोधन) बिल 2025- मणिपुर के GST ढांचे में संशोधन के लिए
  • टैक्सेशन एक्ट (संशोधन) बिल 2025 - कर कानूनों में सुधार के लिए
  • पब्लिक ट्रस्ट (संशोधन) बिल 2025 - बिजनेस रूल्स को आसान बनाने के लिए
  • IIM (संशोधन) बिल 2025 - IIM गुवाहाटी को सूची में शामिल करने के लिए
  • नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) बिल 2025 - डोपिंग विरोधी उपायों को मजबूत करने के लिए
  • नेशनल स्पोर्ट्स बिल 2025 - खेल संघों के लिए मानक स्थापित करने के लिए
  • माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन बिल 2025 - माइनिंग सेक्टर में सुधार के लिए
  • भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) बिल 2025 - भू-वैज्ञानिक स्थलों के संरक्षण के लिए
  • Monsoon Session LIVE Updates: 32 दिन चलेगा मानसून सत्र 2025

    Monsoon Session LIVE Updates: संसद का मानसून सत्र 2025 इस बार 32 दिन तक चलेगा। आज 21 जुलाई से शुरू होने वाला सेशन 21 अगस्त को खत्म होगा। इन 32 दिन में सदन की बैठकें 21 दिन लगेंगी। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। इसलिए 12 से 17 अगस्त तक सदन नहीं लगेगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Monsoon Session: कितने प्रकार के होते हैं संसद सत्र? क्या होती है सेशन बुलाने की प्रक्रिया

    Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र में पेश किए जाएंगे ये 8 बिल

    Monsoon Session LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र 2025 में 15 से ज्यादा बिल केंद्र सरकार पेश करेगी। 8 नए बिल पेश किए जाएंगे और 7 पुराने बिल भी पेश किए जाएंगे, जिन पर चर्चा कराकर उन्हें पारित कराया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: संसद के मानसून सत्र में कौन से 8 नए बिल पेश करेगी मोदी सरकार? 8 मुद्दों पर हंगामा होने के आसार

    Monsoon Session LIVE Updates: इन मुद्दों पर आज हो सकती है चर्चा

    Monsoon Session LIVE Updates: आज सत्र के पहले दिन ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर हंगामा होने के आसार हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर विपक्षी दल केंद्र सरकार से जवाब मांग रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर भी सदन में चर्चा हो सकती है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। रविवार को सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बयान दिया कि केंद्र सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, महाभियोग समेत 17 बिल होंगे पेश’, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले किरेन रिजिजू

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Khushbu Goyal

    Khushbu Goyal

    खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ