---विज्ञापन---

देश angle-right

1 मिनट में 2.5 लाख… एक घंटे में 1.5 करोड़, संसद में एक दिन की कार्यवाही पर कितना होता है खर्च?

Parliament Monsoon Session Cost: पार्लियामेंट मानसून सेशन 2025 की शुरुआत हो गई है। इसमें पक्ष-विपक्ष के सभी सांसद शामिल होते हैं। यह सेशन कई दिनों तक चलता है। इस दौरान मिनटों में लाखों का खर्च आता है। जानिए एक दिन की कार्यवाही में कितने करोड़ खर्च होते हैं।

---विज्ञापन---

Parliament Monsoon Session Cost: 21 जुलाई 2025 से पार्लियामेंट के मानसून सेशन की शुरुआत हो गई है। इस दौरान सभी पार्टियों के सांसद संसद में अपने मुद्दों के साथ कार्यवाही में पहुंचते हैं। वह सरकार के मंत्रियों से सवाल करते हैं। साथ ही इस सेशन में कई बिल पर भी मुहर लगती है। इस सेशन के लिए महीने का वक्त होता है, लेकिन कई बार तय समय से पहले ही यह पूरा हो जाता है। इतने मंत्रियों और सांसदों का पूरे दिन का खर्च कितना आता है? यहां पढ़िए संसद की एक दिन की कार्यवाही में कितना खर्च आता है?

सेशन में कितना आता है खर्च?

रिपोर्ट्स के अनुसार, हर मिनट 2,50,000 रुपये खर्च होते हैं। ऐसे देखा जाए तो प्रति घंटे करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, अगर संसद में कार्यवाही पूरे दिन चलती है तो खर्च 9 करोड़ तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस खर्च के लिए कोई आधिकारिक तौर खर्चे का डेटा नहीं दिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग के लिए कितने सांसदों के साइन जरूरी? बंद कमरे में चल रही रणनीति

किन चीजों में खर्च होता है इतना पैसा?

इस पूरे सेशन के दौरान करोड़ों का खर्च जिन चीजों पर आता है, उनमें संसद भवन की लाइट, पानी, भवन का रख-रखाव, जिसमें इलेक्निट्रॉनिक सिस्टम, वहां पर लाइट, मरम्मत, CCTV कैमरे जैसी चीजें होती हैं। यहां सिक्योरिटी के लिए CRPF और दिल्ली पुलिस की तैनाती होती है। संसद में काम कर रहे लोगों की सैलरी, पेट्रोल, खाना भी इस खर्च में शामिल होता है।

---विज्ञापन---

इस कार्यवाही में जो भी सांसद आते हैं उनको डेली अलाउंस भी इसी खर्च में से दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाने के लिए लाइव टेलिकास्ट और IT सिस्टम काम करता है, जिनके लिए रोज करोड़ों खर्च होते हैं। इसी के साथ अगर हंगामे के चलते संसद भंग हो जाती है तो इससे भारी नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें: Parliament Bill Procedure: संसद में किसी बिल को पेश करने की क्या होती है प्रक्रिया?

---विज्ञापन---
First published on: Jul 22, 2025 10:12 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola