लोकसभा में आज क्या-क्या होगा? वित्त मंत्री पेश करेंगी विधेयक, क्या गिलोटिन से पास होगा बजट?

संसद में बजट सत्र आज फिर से शुरू होने जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस ने व्हिप जारी करके सभी सांसदों को उपस्थित रहने के लिए कहा है। संसद में आज क्या-कुछ बड़ा हो सकता है? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…

Parliament

संसद का बजट सत्र आज यानी शुक्रवार को फिर से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2025-2026 में सुधार पर भाषण देंगी। इसे लेकर संसद की कार्यसूची जारी की गई है, जिसके अनुसार 11 बजे से संसद की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट से लेकर प्रेजेंटेशन तक कई अहम चीजों पर चर्चा करेंगी।

विज्ञापन

सांसदों को जारी हुआ व्हिप

संसद सत्र शुरू होने के पहले बीजेपी ने व्हिप जारी करते हुए सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी व्हिप जारी करके सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार आज गिलोटिन का इस्तेमाल करके बजट पास कर सकती है।

विज्ञापन

गिलोटिन का होगा इस्तेमाल?

बता दें कि गिलोटिन के अंतर्गत पर बजट पर चर्चा नहीं होगी। इसकी बजाए बजट को सीधे पास करवाया जाएगा। गिलोटिन यह संसदीय प्रणाली का हिस्सा है, जिसके तहत किसी भी विधेयक को बिना चर्चा के पास किया जा सकता है। विधेयक को जल्द पारित करवाने के लिए सरकार संसद में गिलोटिन का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन

विपक्ष के हंगामें के आसार

बीजेपी ने 3 लाइन का व्हिप जारी करके सांसदों को सूचित किया है कि आज संसद में बजट अनुदान पर विचार होगा। ऐसे में सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य है। हालांकि अगर सरकार गिलोटिन का इस्तेमाल करती है तो विपक्ष भी हंगामा कर सकता है। आज सभी की नजरें संसद की कार्रवाई पर होंगी।

विज्ञापन

अनुदान पर मतदान

संसद की कार्यसूचि के अनुसार आज सदन में जल शक्ति मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुदानों पर चर्चा होगी, जिसके बाद इस पर मतदान करवाया जाएगा।

वित्त मंत्री पेश करेंगी विधेयक

संसद की कार्यवाही के दौरान शाम 6 बजे बकाया अनुदान की मांग पर भी मतदान हो सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोजन के लिए विधेयक पेश कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ