'बच्चे पैदा नहीं करना चाहती बीवी'; दुखड़ा लेकर थाने पहुंचा बेंगलुरु का इंजीनियर पति
Edited By Khushbu Goyal

शख्स ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
Edited By Khushbu Goyal

शख्स ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक इंजीनियर पति ने अपनी बीवी पर घरेलू हिंसा करने, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में श्रीकांत नामक शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ सोने के लिए हर रोज उससे 5000 रुपये मांगती है। वह शादी करने के लिए मान गई थी, लेकिन अब वह बच्चे पैदा करने के लिए तैयार नहीं है। वह उसके साथ परिवार नहीं बसाना चाहती।
उसकी हरकतों का विरोध करने पर वह उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट मारती है। वह उसके परिवार द्वारा दिए गए कंगन, पाजेब और अन्य गहने पहनने से भी मना करती है। तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी और मदद करने की गुहार लगाई। पीड़ित पति ने व्यालिकावल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं श्रीकांत की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी को 2 साल होने वाले हैं। साल 2023 में उसकी बिंदुश्री से शादी हुई थी, लेकिन बिंदुश्री उसके और परिवार के साथ ठीक ढंग से नहीं रह रही है। उसके मायके वाले भी इसमें उसका साथ देते हैं। पत्नी ने आज तक उसके साथ संबंध नहीं बनाए हैं। कहने पर वह साफ इनकार कर देती है। संबंध क्यों नहीं बनाने, यह पूछने पर वह कहती है कि उसे बच्चे पैदा नहीं करने।
जब वह निरोध के साथ संबंध सेक्स की बात करता है तो वह कहती है कि 5000 रुपये दोगे तो वह साथ सोएगी। जब उसने कहा कि ढंग से नहीं रहना तो तलाक दे दो। इसके बदले में उसने लाखों रुपये की डिमांड कर दी। अब वह हाथ लगाने पर सुसाइड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी है। पत्नी के कारण उसकी नौकर भी चली गई है, क्योंकि जब वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था तो वह मीटिंग के बीच में आकर नाचने लगती थी। रोकने पर झगड़ा करती थी।
पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीकांत की शिकायत पर जांच के दौरान आरोपी पत्नी से बात की गई तो उसने पति पर ही आरोप लगा दिए। उसने कहा कि पति श्रीकांत और उसके परिजन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। वह उसे ढंग से कुछ खाने को नहीं देते। उसके साथ मारपीट करते हैं और दहेज मांगते हैं। शादी में पिता ने 45 लाख खर्च किए थे, लेकिन वे और पैसे लाने को कहते हैं। हालांकि इस मामले में सच्चाई कितनी है, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन इस तरह के मामले भारतीय समाज की नैतिकता पर धब्बा हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: