---विज्ञापन---

देश angle-right

‘राष्ट्रपत्नी’ विवाद पर हंगामे के बीच संसद सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ टिप्पणी और उसके बाद हो रहे बवाल के बीच संसद के दोनों सदनों को शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी के चौतरफा हमले के परिणामस्वरूप पार्टी सांसदों ने भाजपा मंत्री से माफी मांगने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ टिप्पणी और उसके बाद हो रहे बवाल के बीच संसद के दोनों सदनों को शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी के चौतरफा हमले के परिणामस्वरूप पार्टी सांसदों ने भाजपा मंत्री से माफी मांगने की मांग की है।

और पढ़िए –Delhi Happiness Utsav: सीएम केजरीवाल का दिखा अनोखा अंदाज, भरे स्टेडियम में बजाया ढोल, देखिए वीडियो

---विज्ञापन---

दरअसल पहले चौधरी के बयान पर जो हंगामा हुआ उसमें भाजपा ने सोनिया गांधी को भी घेरा। इसके बाद उलटा कांग्रेस ने भाजपा को इस मुद्दे पर घेरने शुरू दिया। कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर सदनों को स्थगित कर दिया गया।

सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा शुरू हुई तो कांग्रेस सांसद कुछ अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में आ गए। ट्रेजरी बेंच की दूसरी पंक्ति में खड़ी भाजपा की महिला सदस्यों ने भी खड़े होकर नारेबाजी की।

---विज्ञापन---
दोनों पक्षों के अधिकांश सदस्यों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए

दोपहर में सदन के दोबारा शुरू होने के बाद, इसी तरह के हाल दिखे। इस दौरान दोनों पक्षों के अधिकांश सदस्य खड़े होकर शोर मचा रहे थे। कुछ ही मिनटों में सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, कुछ भाजपा सांसदों ने कहा कि संसद तभी चलेगी जब सोनिया गांधी राष्ट्रपति के खिलाफ चौधरी की टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगी।

और पढ़िए –राष्ट्रपति पर अधीर रंजन की टिप्पणी के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिली स्मृति ईरानी

वहीं, चौधरी ने कहा कि इस मामले में ईरानी और भाजपा सांसदों द्वारा गांधी को अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से समय मांगा है और वह उनसे माफी मांगेंगे।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2022 07:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola